सोरों भाजपाइयों ने समाजसेवी भारत किशोर दुबे के निधन पर की शोक सभा आयोजित।

कासगंज: सोरों भारतीय जनता पार्टी सोरों नगर मंडल की ओर से नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी, स्वयंसेवक और बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी एवं राष्ट्रीय ब्राह्मण महा सभा प्रदेश उपाध्यक्ष भारत किशोर दुबे के अकस्मात निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई। इस अवसर पर लक्ष्मीनारायण मंदिर मढ़ई में एक शोक सभा आयोजित की गई।
शोक सभा में नगर अध्यक्ष आदित्य कांकोरिया ने संबोधित करते हुए कहा, “भारत किशोर दुबे जी के जाने से जो रिक्तता समाज में बनी है, उसकी भरपाई संभव नहीं है। उनका विशाल व्यक्तित्व, समाज के प्रति समर्पण और संवेदनशीलता सदैव स्मरणीय रहेगी। उनके कार्य और योगदान हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।”
सभा में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सांत्वना पाराशर, मनोज भारद्वाज मधुवन, विवेक महेरे, आशुतोष त्रिवेदी, नानक चंद गुप्ता, विजय गोस्वामी (सभासद), राहुल पाठक, नीरज रावत, राहुल शर्मा, विवेक भारद्वाज, अमरनाथ, पंकज शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
???? शोकसभा में उपस्थित सभी जनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
#BJP #SoronNews #ShraddhanjaliSabha #BharatKishorDubey #Samajsevi #KansganjNews
Author: Soron Live 24

