सोरोंजी धाम में मनाई जाएगी तुलसी जयंती, दो दिवसीय आयोजन में होंगे भव्य धार्मिक कार्यक्रम

सोरोंजी (कासगंज): संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के पावन अवसर पर उनकी जन्मस्थली आदितीर्थ सोरोंजी शूकरक्षेत्र में विशेष धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। यह कार्यक्रम 30 और 31 जुलाई 2025 को तुलसी आरती मण्डल द्वारा आयोजित किया जाएगा।
इस भव्य आयोजन की शुरुआत 30 जुलाई, बुधवार को प्रातः 9 बजे से होगी, जिसमें श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ शुरू किया जाएगा।
इसके बाद 31 जुलाई, गुरुवार प्रातः 9 बजे भगवान श्रीराम जी का भव्य दुग्धाभिषेक किया जाएगा।
31 जुलाई को ही सायं 7 बजे से माँ गंगा की भव्य आरती, गोस्वामी तुलसीदास जी का माल्यार्पण, श्रृंगार दर्शन, तथा प्रसाद वितरण जैसे कार्यक्रम संपन्न होंगे।
???? स्थान:
गोस्वामी तुलसीदास जी स्मारक मंदिर, हरिपदी तट, शूकरक्षेत्र सोरोंजी धाम
???? आयोजक:
तुलसी आरती मण्डल, तुलसी जन्मभूमि सोरोंजी धाम
इस दो दिवसीय आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से समय पर पहुँचने और अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
#TulsidasJayanti2025 #SoronjiDham #TulsidasBirthplace #ReligiousEvent #RamcharitmanasPaath #GangaAarti #TulsidasMandir #Kaasganj #UPEvents
Author: Soron Live 24

