???? कासगंज: चार वर्षों से अधूरी पड़ी गली, बारिश में जलभराव से स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी, ग्रामीणों ने लगाई गुहार

कासगंज, सोरों विकास खंड: जनपद कासगंज के सोरों क्षेत्र के ग्राम पंचायत मानपुर नगरिया में विकास की तस्वीर अभी भी अधूरी नजर आ रही है। यहां पुलिस चौकी के पीछे की गली बीते चार वर्षों से कच्ची पड़ी है, जिसे अब तक पक्का नहीं कराया गया है।
बरसात के मौसम में इस गली में गंदा पानी भर जाता है, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। खासकर स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। फिसलन और कीचड़ से गिरने की घटनाएं आम हो चुकी हैं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस गली को पक्का कराने के लिए वे कई बार उपजिलाधिकारी, ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख से लेकर मुख्य विकास अधिकारी तक लिखित प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
गली पक्की कराने की मांग करने वालों में
छोटेलाल, रामवीर, किशनलाल, हरिसिंह, रमेश, मोहन, विपन समेत अन्य ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इस मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर कार्यवाही की मांग की है।
???? ग्रामीणों का सवाल है – क्या विकास की बात केवल कागजों तक सीमित रह गई है?
अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस लंबे समय से लंबित समस्या पर कब संज्ञान लेता है।
#KansganjNews #SoronBlock #गांवकीसमस्या #जनसुनवाई #RainIssue #SchoolChildrenTrouble
Author: Soron Live 24

