कासगंज: किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का धरना–प्रदर्शन, सभी तहसीलों पर सौंपा गया ज्ञापन

जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय बोले—खाद की कालाबाजारी और बिजली संकट से त्रस्त हैं किसान
कासगंज। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के आव्हान पर जनपद कासगंज में जिला कांग्रेस कमेटी ने किसानों की समस्याओं को लेकर सभी तहसीलों पर धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। यह प्रदर्शन जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय के निर्देश पर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
तीनों तहसीलों पर नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन:
कासगंज तहसील: अमित कुमार भय्वू (जिला महासचिव प्रभारी कासगंज)
सहावर तहसील: राजकपूर वाल्मीकि (जिला उपाध्यक्ष प्रभारी सहावर)
पटियाली तहसील: अमित कुमार यादव एडवोकेट (जिला महासचिव प्रभारी पटियाली)
जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय स्वयं पटियाली तहसील के धरना कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उन्होंने किसानों की दुर्दशा पर चिंता जताते हुए कहा कि यूरिया खाद की कालाबाजारी, बिजली की भारी कटौती, और सिंचाई संकट से किसान बेहाल हैं। कांग्रेस ने सरकार से मांग की कि किसानों की उपज का वाजिब मूल्य दिया जाए और उनकी आय दोगुनी करने के वादे को अमल में लाया जाए।
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख नेता शामिल रहे:
कासगंज में: मुनेन्द्र पाल सिंह राजपूत (AICC), नूर मुहम्मद नूरी, अमरदीन अंसारी, हरिहर प्रताप, बीरेंद्र यादव, पवन यादव, अभय रतन माहेश्वरी, दीपक धनगर, दीप कुमार पांडेय, सहाबुद्दीन राशिद, अखिलेश पाल, रूम सिंह यादव
सहावर में: रामसिंह वैद्य, श्याम बाबू, चंचल अली, हसन, चंद्रमोहन सक्सेना
पटियाली में: हरिशंकर पचौरी, संजीव मिश्रा, कमल किशोर मिश्रा, अफगान शेख, अजय प्रताप मिश्रा, सलीम सैफी, मुन्नी देवी यादव, अर्चिता मिश्रा, इरफान खान, विमल कुमार सिसौदिया, रघुवीर जाटव, मु. हनीफ मंसूरी, अमरसिंह, राजेश सक्सेना, नवेद खान, सुखवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट कहा कि अगर सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं करती, तो संघर्ष और तेज किया जाएगा।
#KasganjNews #CongressProtest #FarmersIssues #KisanAndolan #ManojPandey #AjayRai #UPCongress
Author: Soron Live 24

