कासगंज: मॉर्निंग वॉक पर निकले दरोगा की सड़क हादसे में मौत, पुलिस जांच में जुटी

कासगंज, उत्तर प्रदेश:
मंगलवार सुबह कासगंज जनपद में एक दर्दनाक हादसा हो गया। मॉर्निंग वॉक पर निकले उप निरीक्षक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बरेली-मथुरा राजमार्ग पर हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोरों कोतवाली क्षेत्र के कच्छला चौकी पर तैनात उप निरीक्षक प्रहलाद सिंह रोजाना की तरह सुबह टहलने निकले थे। टहलते समय हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र सहित पुलिस टीम मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। अज्ञात वाहन की तलाश जारी है। इस दुर्घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।
Author: Soron Live 24

