बरसात भी नहीं रोक सकी कांग्रेस संगठन सृजन अभियान: कासगंज में पूर्व विधायक विवेक बंसल ने दिलाई ब्लॉक अध्यक्षों को शपथ

कासगंज जिला कांग्रेस कमेटी कासगंज द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत ब्लॉक कासगंज के ग्राम किलोनी और ब्लॉक सोरों के ग्राम भड़पुरा में बारिश के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ भाग लिया।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं बृज जोन प्रभारी विवेक बंसल ने गांवों में पहुंचकर संगठनात्मक सत्यापन किया और ब्लॉक अध्यक्षों को शपथ दिलाई। इस दौरान जनपद कासगंज के कोऑर्डिनेटर चंद्रगुप्त विक्रमादित्य और अजय कुमार शर्मा भी मौजूद रहे।
शपथ लेने वाले ब्लॉक अध्यक्ष:
???? सोरों – अखिलेश पाल
???? कासगंज – सतेंद्र सिंह यादव
???? सहावर – राम सिंह बैध
???? गंजडुंडवारा – हरिशंकर पचौरी
???? पटियाली – अजय प्रताप मिश्र
विवेक बंसल ने कहा कि यदि कांग्रेस को जमीनी स्तर तक मजबूत करना है तो ब्लॉक अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष गांव-गांव जाकर कांग्रेस की नीतियों का प्रचार करें। संगठन की रीढ़ ब्लॉक अध्यक्ष हैं और उन्हें अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा।
बैठक को संबोधित करते हुए चंद्रगुप्त विक्रमादित्य और अजय शर्मा ने संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर जोर दिया।
जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने जनपद के 80 परिषद स्कूलों के समायोजन को लेकर सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन चलाने की बात रखी।
बैठक संचालन:
मुनेन्द्र पाल सिंह राजपूत ने किया।
प्रमुख उपस्थिति:
अमित कुमार भय्यू, योगेश कुमार, रविकांत सक्सेना, अमरदीन अंसारी, दीपक धनखड़, अजय मिश्रा, संजीव मिश्रा, रूम सिंह, प्रतिभा सिंह, इमरान अली, डॉ. मुहम्मद मियां, सलीम सैफी, हनीफ मंसूरी, साजिद अंसारी, सुभाष बाबू, अफगान शेख, राजा सलमानी, साजिद कुरैशी, राशिद कुरैशी, विकास बाबू, योगेश श्रीवास्तव समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
???? भीगते हुए भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमीनी समर्पण, संगठन सृजन को दे रहा नया बल।
#Kaasganj #UPCongress #VivekBansal #CongressSangathanSrijan
Author: Soron Live 24

