दवा के छिड़काव से किसान की दस बीघा गन्ना फसल बर्बाद, जिला प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

दवा के छिड़काव से किसान की दस बीघा गन्ना फसल बर्बाद, जिला प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

 

 

कासगंज | तहसील सहावर | ग्राम पंचायत मनिकापुर
ग्राम पंचायत मनिकापुर के किसान रामवीर सिंह पुत्र फैलू सिंह की दस बीघा गन्ने की फसल में उगी घास बैल आदि को नष्ट करने के लिए Milquat कंपनी से ऑनलाइन मंगाई गई दवा के छिड़काव से पूरी फसल पूरी तरह सूख गई। रामवीर सिंह ने बताया कि एक दिन पहले उन्होंने पूरे खेत में दवा का छिड़काव कराया था, लेकिन अगले ही दिन पूरा गन्ना मुरझाकर सूख गया।

यह दृश्य देखकर किसान खेत में ही बैठ गया और फूट-फूटकर रोने लगा। किसान ने कहा कि उसकी आर्थिक स्थिति पहले ही कमजोर है, ऊपर से बैंक का कर्ज और अब फसल का नुकसान—उसके पास कोई रास्ता नहीं बचा है। वह घर जाने से भी इनकार कर रहा है और दुख में डूबा हुआ है।

रामवीर सिंह ने जिलाधिकारी कासगंज से गुहार लगाई है कि दोषी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उसे गन्ने की पूरी कीमत मुआवजे के रूप में दिलाई जाए।

???? सवाल उठता है:

किस स्तर पर दवा की गुणवत्ता की जांच की गई?

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बिना परीक्षण के कैसे बेची जा रही हैं ये जहरीली दवाएं?

किसानों की मेहनत का हिसाब कौन देगा?

???? प्रशासन से अपील:
जिला प्रशासन इस मामले की गंभीरता को समझते हुए किसान को न्याय दिलाने के लिए त्वरित जांच एवं राहत कार्य शुरू करे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *