कामिका एकादशी पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई शूकरक्षेत्र धाम,सोरों जी की पंचकोशी परिक्रमा

शूकर क्षेत्र धाम, सोरों जी कि प्रत्येक एकादशी को लगने वाली पंचकोशीय परिक्रमा हर की पौड़ी श्री गंगा जी मैं स्नान कर भगवान वराह मंदिर सेवायत पंडित नरेश त्रिगुणायत जी द्वारा भगवान वराह का पूजन कराया गया पूजनकरने के बाद आज दिनांक 21/7/ 2025 दिन सोमवार को कामिक एकादशी के पावन अवसर पर प्रातः 7:00 बजे शूकर क्षेत्र समाज सेवा समिति संयोजक एवं ब्राह्मण कल्याण सभा संस्थापक अध्यक्ष शरद कुमार पांडे के नेतृत्व में प्रारंभ हुई परिक्रमा प्रारंभ होकर श्री गंगा जी की परिक्रमा करते हुए सूर्यकुंड, दूधेश्वर, साध्वी रत्नावली समाधि स्थल होते हुए बटुक भैरव मंदिर जयदेवी पीठ होते हुए सीताराम मंदिर ग्राम देवी मंदिर गोस्वामी तुलसीदास जन्म स्थान मंदिर होते हुए 84 घंटे वाली मां पर प्रस्थान किया उसके बाद शेडू नगरा होते हुए बाक्षरू महाराज से सीता जी की रसोई पर विश्राम किया सीता रसोई पर रामदर्शन महेरे, नीरज तिवारी, पूरन श्रीवास्तव मुस्कान, ओमप्रकाश मौर्य सहित उनके साथियों ने आम के रस का भोग लगाकर प्रसादी बाटी वहां से होते हुए भक्तों द्वारा ममता देवी भवन प्रेम जी की बगीची पर श्री गंगा वराह महासभा अध्यक्ष सुनील तिवारी दीपक भारद्वाज सौरभ दीक्षित योगेंद्र निर्भय निखिल तिवारी एवं श्रद्धालुओं द्वारा जलपान की व्यवस्था कराई गई | वहां से सिंगल वाले महाराज पर विश्राम रहा महाराज पर अशोक धमनावत, अवधेश दीक्षित एवं सहयोगियों द्वारा फलाहार की व्यवस्था सभी को कराई गई उसके बाद करुआ देव महाराज से होते हुए बनखंडेश्वर महादेव भागीरथ गुफा पर सूकर क्षेत्र समाज सेवा समिति के सहसंयोजक चेतराम नेक्सू प्रधान, ब्राह्मण कल्याण सभा प्रदेश संगठन मंत्री सोमदत्त पाठक द्वारा प्रसादी का वितरण किया गया वहां से परिक्रमा कपिल मुनि आश्रम ,भागीरथ गुफा होते हुए चैतन्य महाप्रभु जी की बैठक के बाद अगला पढ़ाव काला गोरा भैरव बाबा मंदिर के बाद पंचकोशीय परिक्रमा भगवान वराह मंदिर पर पूर्ण हुई |शूकर क्षेत्र समाज सेवा समिति संयोजक एवं ब्राह्मण कल्याण सभा संस्थापक अध्यक्ष शरद कुमार पांडे ने कहा – पंचकोशीय परिक्रमा में श्रद्धालु ॐ जय गंगे, ॐ जय वराह का जाप कर झूम रहे थे यह परिक्रमा प्रत्येक एकादशी को आयोजित की जाती है, जिसमें श्रद्धालु भगवान विष्णु भगवान वाराह की कृपा और मोक्ष प्राप्ति के लिए पवित्र हर की पौड़ी श्री गंगा जी मैं स्नान कर भगवान वराह का पूजन अर्चन करने के उपरांत श्री गंगा जी की परिक्रमा करते हुए सोरों शूकर क्षेत्र की पंचकोशीय परिक्रमा करते हैं
शरद कुमार पांडे ने बताया – सनातन धर्म में एकादशी बेहद पुण्यदायी मानी जाती है। धार्मिक ग्रंथों में इस दिन व्रत, स्नान दान और उपवास का विशेष महत्व माना गया है। यह शुभ दिन भगवान विष्णु की उपासना और भक्ति के लिए सर्वश्रेष्ठ होता है। हर एकादशी का अपना अलग महत्व और फल होता है। प्रत्येक वर्ष चौबीस एकादशियाँ होती हैं। जब अधिकमास या मलमास आता है तब इनकी संख्या बढ़कर २६ हो जाती है।सावन का महीना हिंदू धर्म में अत्यंत पावन माना जाता है. इस माह में आने वाली कामिका एकादशी विशेष महत्व रखती है. यह व्रत न सिर्फ धन-समृद्धि, बल्कि पापों के नाश और मोक्ष की प्राप्ति के लिए भी महत्वपूर्ण है. मान्यता है कि इस दिन जो भी भक्त श्रद्धा से व्रत रखकर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करता है, उसकी हर तरह की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.
धर्म क्षेत्र के जानकारों के अनुसार सृष्टि का उद्गम स्थल सोरों तीर्थनगरी को ही माना जाता है। सोरों सूकर क्षेत्र उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज मुख्यालय से लगभग 16 किलोमीटर दूर विश्व विख्यात आदितीर्थ सोरों सूकर क्षेत्र है। यहां पहुंचने के लिए बस और रेल मार्ग दोनों ही साधन हैं। तीर्थनगरी सोरों के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र के अलावा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आते हैं। शिवानंद उपाध्याय ,विनोद दीक्षित ने बताया परिक्रमा में आगरा, बरेली, बदायूं, उझानी, दरूआपुर, रामनगर, दातागंज, सिकंद्राराऊ, ग्राम बरसूआ बदायूं, अलीगढ़, हाथरस, एटा, चंदौसी , फरीदाबाद,अवागढ़, कासगंज, सहावर एवं कासगंज जनपद के अधिकांश ग्रामों से श्रद्धालुओं का जनसैलाब परिक्रमा में हरि कीर्तन करते हुए अलग-अलग ग्रुपों में श्री हरि के भजन में मग्न थे परिक्रमा में मुख्य रूप से शरद कुमार पांडे, शिवानंद उपाध्याय, शशांक दीक्षित, अजय पाल सिंह, अशोक कुमार पांडे, आशीष भारद्वाज, दिनेश चंद्र गुप्ता, गोविंद गोपाल तिवारी, नाथू सिह, नंदन सिंह, लाखन सिंह, हाकिम सिंह, करन पाराशर, गीतम सिंह, मुकेश रावत, गिरजा शंकर पाठक, श्याम किशोर वर्मा, कामता प्रसाद, रामचंद्र साहू, खूब सिंह लोधी, ज्ञान सिंह, अजय कुमार तिवारी, सुभाष बाबू , अंजू , भावना, प्रदीप उपाध्याय, गिरिजा शंकर पाठक, जयप्रकाश त्रिवेदी , रामनिवास, राजकुमार गॉड, रमेश चंद्र टाइगर, जय सिंह, मोती सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, सूरजपाल पहलवान, गंगाराम, सुमन मिश्रा, लकी मिश्रा, रामबाबू मिश्रा, सतीश चंद्र शर्मा, शेर सिंह, रामकिशोर, भोजराज, रामदयाल, तेजपाल, किशन लाल, नीलम, प्रभादेवी तिवारी, विद्या देवी, रतन देवी, करण सिंह, सुरेश बाबू, सुभाष बाबू, अंजू ,भावना, अंशु सहित हजारों श्रद्धालुओं ने परिक्रमा लगाकर भगवान वराह का आशीर्वाद प्राप्त किया |
Author: Soron Live 24

