सोरों में श्रद्धालुओं से पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध

सोरों में श्रद्धालुओं से पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध

 

कासगंज (सोरों):
उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद की तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा श्रद्धालुओं से पार्किंग शुल्क के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। तीर्थ पुरोहितों ने इसका कड़ा विरोध करते हुए इसे नियम विरुद्ध बताया है।

श्रावण मास और सामान्य दिनों में हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान, अस्थि विसर्जन एवं कांवड़ भरने के लिए सोरों पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका द्वारा बिना किसी टेंडर प्रक्रिया के वाहनों की पार्किंग के नाम पर ₹20 से ₹100 तक की वसूली की जा रही है। इसके लिए बाकायदा रसीद भी काटी जा रही है।

स्थानीय तीर्थ पुरोहित राहुल वशिष्ठ ने कहा कि यह वसूली पूरी तरह अवैध है और श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ है। वहीं तीर्थ पुरोहित माधव महेरे ने सोशल मीडिया पर पार्किंग की रसीद साझा कर विरोध जताया और नगर पालिका की निंदा की है।

पुरोहितों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि इस अवैध वसूली को तत्काल बंद कराया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। विरोध जताने वालों में राहुल वशिष्ठ, माधव महेरे अनुराग बरवरिया, अभय राज मिश्रा, श्याम दीक्षित, मनीष कुमार, सोमांशु निर्भय और संजीव तिवारी सहित कई स्थानीय लोग ।

#SoronNews #Kasganj #ParkingScam #ShraddhaluSeVasooli #TeerthPurohitProtest #SoronShukarkshetra #UttarPradeshNews

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *