सोरों ग्राम कुबेर नगरी में भूमि विवाद ,महिलाओं से की गई मारपीट

सोरों ग्राम कुबेर नगरी में भूमि विवाद ,महिलाओं से की गई मारपीट

महिला को जबरन हटाने और मारपीट का आरोप, सम्पूर्ण समाधान दिवस में दिया गया शिकायती पत्र

 

घायल महिलाए सोरों chc में भर्तीकासगंज (सोरों क्षेत्र) – तहसील कासगंज के ग्राम कुबेर नगरी, ब्लॉक सोरों के निवासी मनोज पुत्र भरत ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर एक गंभीर शिकायत पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया है कि गांव में स्थित उसकी पैतृक भूमि पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है उसकी पत्नी एवं भाभी के साथ मारपीट की गई है।

*पीड़ित का भूमि अभिलेख में दर्ज है नाम*
शिकायती पत्र के अनुसार, मनोज की भूमि गाटा संख्या 188/1, रकबा 0.030 हेक्टेयर के रूप में राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। इस भूमि पर वर्षों से गीता देवी पत्नी राम एवं पुष्पा देवी पत्नी सोमवीर का अवैध कब्जा चला आ रहा है?

*महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की मारपीट कर , जबरन कब्जे का प्रयास*
पीड़ित मनोज ने आरोप लगाया कि दिनांक 19 जुलाई 2025 को सुबह लगभग 9:00 बजे गांव के ही कुछ लोगों –  एवं अन्य ने जबरन भूमि पर कब्जा करने की नीयत से रामू पुत्र सोमवीर गीता देवी व पुष्पा देवी को हटाने का प्रयास किया।
विरोध करने पर मनोज की पत्नी कमलेश तथा मंजू पत्नी सुमन कुमार के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। आरोपियों ने मौके पर पक्की ईंटें रखकर कब्जा जमाने की कोशिश भी की गई ।घटना के तुरंत बाद पीड़ित द्वारा 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पुलिस ने निरीक्षण भी किया।।

 

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *