सोरों के लहरा में तूफान से टूटा विद्युत पोल, एक महीने बाद भी नहीं हुई मरम्मत, ग्रामीणों में आक्रोश

सोरों के लहरा में तूफान से टूटा विद्युत पोल, एक महीने बाद भी नहीं हुई मरम्मत, ग्रामीणों में आक्रोश

 

 

कासगंज।
जनपद कासगंज के सोरों कस्बा स्थित मोहल्ला लहरा में विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां 10 जून को आए तेज आंधी-तूफान में वार्ड नंबर 8 का एक विद्युत पोल टूट कर जमीन पर गिर गया था, जो अब तक दुरुस्त नहीं कराया गया है। इस लापरवाही से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।

स्थानीय निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि तूफान को एक महीना बीत चुका है, लेकिन न तो टूटा पोल हटाया गया और न ही नया पोल लगाया गया। विभागीय अधिकारी और कर्मचारी अब तक मौके पर नहीं पहुंचे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि विद्युत विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पोल की मरम्मत नहीं कराई गई तो वे विभाग के खिलाफ आंदोलन करेंगे। पोल मरम्मत की मांग करने वालों में महेंद्र कश्यप, जितेंद्र कुमार, राम सिंह, मोहनलाल, हरिओम सिंह, करण कश्यप, राम सिंह कश्यप, जयराम, धर्मेंद्र कुमार सहित कई अन्य स्थानीय निवासी शामिल हैं।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *