कासगंज: पुलिस अधिकारियों की फोटो लगाकर ठगी करने वाला शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

कासगंज: पुलिस अधिकारियों की फोटो लगाकर ठगी करने वाला शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

 

कासगंज। साइबर थाना कासगंज, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े साइबर अपराध का खुलासा हुआ है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की प्रोफाइल फोटो व्हाट्सएप पर लगाकर आम लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक कासगंज अंकिता शर्मा के निर्देश पर साइबर क्राइम टीम ने जांच शुरू की थी। दिनांक 08 जुलाई 2025 को सूचना मिली थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पुलिस अधीक्षक कासगंज की डीपी (प्रोफाइल फोटो) लगाकर व्हाट्सएप व मोबाइल कॉल के जरिए लोगों को डरा-धमका कर पैसे मांगे जा रहे हैं।

इस पर थाना साइबर में मु0अ0सं0 11/2025, धारा 318(4) बीएनएस व 66C/66D आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम अमित कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने लगातार प्रयास करते हुए आरोपी संकेत यादव पुत्र उमाशंकर निवासी मोहल्ला थापक वार्ड, थाना पाटन, जिला जबलपुर (मध्य प्रदेश) को कासगंज रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से साइबर अपराध में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

#Kasganj #CyberCrime #UPPolice #OnlineFraud #SPKasganj #WhatsAppFraud #CyberThugArrested #KasganjNews

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *