फर्जी मुकदमे के विरोध में कांग्रेस ने तीनों तहसीलों पर सौंपा ज्ञापन, श्रावण में श्रद्धालुओं की सुविधा की भी उठाई मांग

कासगंज (14 जुलाई 2025): जिला कांग्रेस कमेटी कासगंज द्वारा जनपद की तीनों तहसीलों—कासगंज, सहावर एवं पटियाली—पर एक साथ ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया गया। यह ज्ञापन बाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में 10 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय (पूर्व मंत्री), वाराणसी के जिला व शहर अध्यक्ष सहित दस कांग्रेसजनों पर जलभराव, सीवर जाम, रैपवे से हो रही दिक्कतों, कांवर यात्रियों व दुकानदारों की समस्याओं के समाधान हेतु निकाली गई पदयात्रा को लेकर दर्ज किए गए फर्जी एवं असंवैधानिक मुकदमे के विरोध में सौंपा गया।
कांग्रेसजनों ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई प्रदेश सरकार के इशारे पर की गई है। उन्होंने मांग की कि तत्काल दर्ज फर्जी एफआईआर को रद्द किया जाए तथा सावन मास के दौरान श्रद्धालुओं को सुगमता से यात्रा करने के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
ज्ञापन देने का नेतृत्व:
तहसील कासगंज: जिला कांग्रेस महासचिव अमित यादव ‘भैय्यू’
तहसील सहावर: जिला महासचिव वरुण शर्मा
तहसील पटियाली: जिला महासचिव अमित कुमार यादव एडवोकेट
इस दौरान उपस्थित प्रमुख कांग्रेसजन:
जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय, AICC के मुनेन्द्र पाल सिंह राजपूत, कोऑर्डिनेटर अजय शर्मा, विमल कुमार सिंह, इमामुलरहमान शेरवानी, नूर मुहम्मद नूरी, आमरूद्दीन अंसारी, अर्चिता मिश्रा, मीनाक्षी गोड, दीपू पाण्डेय, सौरभ, दीपक, असलम, मुहम्मद फैजल खान, मुन्नी देवी, संजीव मिश्रा, हरिशंकर पचौरी, अवतार अली, आजाद राइन, नीरज गुप्ता सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को चेताया कि यदि फर्जी मुकदमे वापस नहीं लिए गए और श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्था नहीं की गई, तो कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन करेगी।
#कांग्रेस #ज्ञापन #कासगंज
Author: Soron Live 24

