तीर्थ नगरी सोरों के शिवालयों में प्रथम सोमवार को उमड़ा आस्था का सैलाब

तीर्थ नगरी सोरों के शिवालयों में प्रथम सोमवार को उमड़ा आस्था का सैलाब

मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु
सोमेश्वर महादेव मंदिर 
सोमेश्वर महादेव मंदिर के बाहर पुलिस कर्मी तैनात

 

कासगंज (सोरों शूकरक्षेत्र): श्रावण मास के पहले सोमवार को तीर्थ नगरी सोरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों की आस्था का अद्भुत नज़ारा सोमेश्वर महादेव, चक्रेश्वर महादेव, योगेश्वर महादेव, भूतेश्वर महादेव, रूपेश्वर महादेव, लहरेश्वर महादेव सहित नगर के विभिन्न प्राचीन शिव मंदिरों में देखने को मिला।

भोर होते ही शिवालयों के बाहर भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालुजन गंगाजल, बेलपत्र, दूध, धतूरा आदि पूजन सामग्री के साथ ‘बोल बम’ के जयघोष के बीच भगवान शिव को जलाभिषेक कर आराधना में लीन नजर आए।

श्रावण मास के इस पहले सोमवार को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क दिखा। प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस बल तैनात किया गया था, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

 

स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ आस-पास के जनपदों से भी भारी संख्या में कांवड़िये और भक्तजन दर्शन के लिए पहुंचे, जिससे नगर का धार्मिक वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *