लापरवाही:सोरों में कचरा निस्तारण मशीनें बनी कचरा नगर पालिका की आख्या में MRF सेंटर चालू

सोरों सूर्यकुण्ड के समीप पालिका कर्मियों द्वारा फेंका गया कूड़ा
कासगंज सोरों। तीर्थनगरी सोरों में भूरी देवी मंदिर रोड पर सोरों कस्बा का डेली निकलने बाला कचरा जिसके निस्तारण के लिए बनाया गया। मेटेरियल रिकवरी फैसेलिटी सेंटर (एमआरएफ) का संचालन नहीं हो रहा है। लाखों रुपए खर्च कर बनाया गया एमआरएफ केंद्र बना सफेद हाथी। सोरों नगर पालिका की कार्य गुजारी देखिए कागजों में एमआरएफ सेंटर में कचरा निस्तारण चालू हैं। लेकिन कचरा का निस्तारण नहीं किया जा रहा हैं। जबकि एमआरएफ सेंटर को चालू दिखाकर लोगों की फर्जी तरीके से तनख्वाह बन रही है । एम आर एफ सेंटर पर एक ही कर्मचारी लगा हुआ है वो ही 24 घंटे ड्यूटी देता है।
शहर के मुख्य स्थान पर जगह-जगह लगे रहते हैं कूड़े के ढेर
सोरों शहर से निकलने वाले कूड़े-कचरें को पालिका कर्मियों द्वारा * योगेश्वर मंदिर के नजदीक सूर्यकुण्ड सोरों के समीप फेंका जा रहा है। सड़क किनारे लगे कूड़े से उठती दुर्गंध से लोग परेशान हैं।
सोरों क्षेत्र की आबादी करीब पचास हजार से अधिक है। प्रतिदिन घरों से करीब 15 मीट्रिक टन कूड़ा निकालता है। नगर पालिका कर्मियों द्वारा कूड़े को सूर्यकुण्ड के पास और मेला ग्राउंड नहर व अन्य जगह के पास फेंका जा रहा है।इससे अलग-अलग स्थानों पर सड़क किनारे गंदगी के ढेर लगे हुएसूर्यकुण्ड व मेला ग्राउंड नहर के पास फेंका जा रहा कूड़ा, सड़क किनारे लगे ढेर हैं।
गंदगी के ढेर से उठने वाली दुर्गंध घरों में जाती है वही पंचकोसी परिक्रमा मार्ग से गुजरने वाले लोगों को दुर्गंध से दिक्कतें होती है।
नगर के सत्यम चतुर्वेदी, सुंदरम तिवारी, बंशी द्विवेदी, सचिन भारद्वाज ,गोविंद तिवारी ने बताया कि कचरा निस्तारण के लिए बनाए गए एमआरएफ सेंटर का संचालन अभी तक हो नहीं पा रहा है। एमआरएफ सेंटर पर कचरा निस्तारण के लिए लगाई गई मशीनें धूल फांक रही है। जबकि सोरों नगर पालिका से मुख्यमंत्री पोर्टल आई जी आर एस से पर शिकायत की गई तो एमआरएफ सेंटर चला ये जाने की झूठी आख्या लगा दी गई।।
Author: Soron Live 24

