हरिद्वार से गंगा जल लेकर पैदल यात्रा कर तीर्थ नगरी सोरों पहुंचे स्वामी निर्मल महाराज!

हरिद्वार से गंगा जल लेकर पैदल यात्रा कर तीर्थ नगरी सोरों पहुंचे स्वामी निर्मल महाराज!

हरिद्वार से दो हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा कर मुंबई नासिक त्रयंबकेश्वर पर जल चढ़ाएंगे स्वामी निर्मल महाराज।

कासगंज ब्यूरो।हरिद्वार से जल लेकर पैदल यात्रा कर तीर्थ नगरी सोरों पहुंचे स्वामी निर्मल महाराज ।
हरिद्वार से दो हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा कर मुंबई नासिक त्रयंबकेश्वर पर जल चढ़ाएंगे स्वामी निर्मल महाराज। मंगलवार शाम को तीर्थ नगरी चोरों पहुंचे स्वामी निर्मल महाराज रेलवे रोड स्थित धर्मशाला में विश्राम किया बुधवार शाम को भगवान वराह के दर्शन कर आगे की यात्रा प्रारंभ करेंगे।

महाराष्ट्र के स्वामी संप्रदाय से जुड़े स्वामी निर्मल महाराज ने बताया हरिद्वार से गंगा जल लेकर यात्रा उन्होंने 24 जून को शुरू की है यात्रा के दौरान उनका लोगों द्वारा आदर सत्कार और स्वागत किया जा रहा है उन्होंने बताया की लगभग 2 से 3 महीने में महाराष्ट्र के नासिक स्थित त्रयंबकेश्वर महादेव मंदिर पर भगवान भोलेनाथ को गंगा जल चढ़ाएं गए। उन्होंने बताया यह यात्रा वह जगत कल्याण के लिए कर रहे हैं । उन्होंने बताया कई पैदल यात्रा कर चुके हैं इससे पहले मुंबई से नेपाल तक चार हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा कर भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन भी कर चुके हैं ।पहले भी तीर्थ नगरी सोरों से गुजरे थे वराह भगवान सूर्यकुण्ड के दर्शन किए थे।आज फिर से भगवान वराह के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

तीर्थ नगरी सोरों में बबलू सिंह,अर्जुन कुमार, शेट्टी यादव आदि ने उनका स्वागत कर उनका आशीर्वाद लिया।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *