यूपी पंचायत चुनाव:महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीटें होंगी आरक्षित,2011 की जनगणना होगा आधार

यूपी पंचायत चुनाव:महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीटें होंगी आरक्षित,2011 की जनगणना होगा आधार

लखनऊ।विधानसभा चुनाव 2027 का सेमीफाइनल माने जाने वाले पंचायत चुनाव की तैयारी तेज हो चुकी है।सभी राजनीतिक पार्टियां अभी से त्रीस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट गयी हैं।सरकारी स्तर पर भी पंचायत चुनाव अप्रैल में कराने की तैयारी में विभागीय अफसर जुटे हुए हैं। त्रीस्तरीय पंचायत चुनाव पर सभी की नजरें सबसे अधिक रहती हैं,वह है आरक्षण व्यवस्था।बता दें कि गांव की सरकार बनाने के लिए 2026 में होने वाले त्रीस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर है।सभी यह जानने के लिए इच्छुक हैं कि इस बार उनकी ग्राम पंचायत सामान्य होगी या आरक्षित।

पंचायती राज विभाग ने आरक्षण की व्यवस्था तय की है।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत ग्राम पंचायतों में आरक्षण की व्यवस्था 2011 की जनगणना के आधार पर होगी,हर वर्ग के आरक्षण में 33 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।पिछले चुनाव में लागू नियमावली में निर्धारित की गई आरक्षण की रोटेशन की व्यवस्था का भी पालन होगा।

ग्राम पंचायत की जो सीट पिछली बार सामान्य,पिछड़ी,महिला या अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए आरक्षित रही,इस बार के चक्रानुक्रम में उसकी श्रेणी में बदलाव हो सकता है,जिन ग्राम पंचायतों का परिसीमन होना है,उनमें सर्वे चल रहा है। परिसीमन का कार्य पूरा होने पर आरक्षण की व्यवस्था पर विचार होगा।पंचायत चुनाव के नजरिये से कुछ गांवों में बदलाव हुआ है।पंचायत चुनाव में आरक्षण व्यवस्था को लागू करने की तैयारी है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *