महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार को लेकर कलेक्ट्रेट पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

 

कासगंज ब्यूरो। गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट पर उप जिलाधिकारी को दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं बेरोजगारी भ्रष्टाचार लचर कानून व्यवस्था को लेकर हाथों में पोस्टर लेकर किया प्रदर्शन।ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश की सरकार द्वारा युवाओं छात्रों एवं बेरोजगार युवकों को प्रताड़ित किए जाने के संबंध में महामहिम राज्यपाल महोदय उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को संबोधित ज्ञापन समय 1:30 पर उपजिला अधिकारी (अन्य) को दिया गया ज्ञापन के माध्यम सम्मान की गई कि उ०प्र० सरकार योगी सरकार द्वारा युवाओं, छात्रों एवं जूनियर) विद्यालयों को मर्ज करने का निर्णय लिया है, जो युवा, छात्र और बेरोजगार जनविरोधी निर्णय है। कई जिलों में मर्ज भी कर दिये गये हैं, इसका व्यापक दुष्परिणाम सुदूर गांव के बच्चों को झेलना पड़ेगा, क्योंकि उन्हें दूसरे गांव में शिक्षा ग्रहण करने के लिये जाना पड़ेगा, जिससे उन्हें और उनके अभिभावको कों काफी दिक्कतें आयेंगी। इसके साथ मिड-डे मील के तहत जो स्कूल में खाना बनाते थे उनकी नौकरी भी चली जायेगी। बी०एड०, बी०टी०सी० की डिग्री लिये युवाओं के लिये नौकरी की दिक्कत खड़ी होंगी। प्रदेश सरकार का यह कदम हर तरीके से युवाओं, छात्रों और बेरोजगार नौजवानों के हितों के विपरीत है कांग्रेस पार्टी प्रदेश सरकार के इस निर्णय की घोर भर्त्सना करती है। कांग्रेस पार्टी ने युवाओं, छात्रों एव बेरोजगारों के व्यापक हितों के संघर्ष करने का निर्णय लिया जाने आदि का उल्लेख किया गया है ज्ञापन देते समय प्रमुख रूप से सर्वश्री दिव्या शर्मा महिला मोर्चा अध्यक्ष तरुण शर्मा जिला महासचिव सत्येंद्र कुमार वेस अधिवक्ता अनीता देवी हरिप्रसाद सिंह अमरदीप अंसारी आदि लोग उपस्थित रहे।।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *