दिल्ली से नेपाल यात्रा को साइकिल से जा रहे दो श्रद्धालु पहुंचे तीर्थ नगरी



कासगंज
तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र में दिल्ली से नेपाल को साइकिल जा रहे यात्री यात्री तीर्थ नगरी पहुंचे । उन्होंने साइकिल यात्रा दिल्ली से नेपाल तक की यात्रा आठ दिनों में करेंगे और पशुपति नाथ के दर्शन करेंगे। यात्रा के दौरान जितने भी तीर्थ मिल रहे हैं तीर्थ में पहुंचकर मुख्य मंदिरों के दर्शन करेंगे। दिल्ली निवासी रमेश सिंह राणा ने बताया कि वह नेपाल की साइकिल यात्रा पर दिल्ली से निकले हैं। इससे पहले वह केदारनाथ की यात्रा साइकिल से पूरी कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने तीर्थ नगर क्षेत्र और भगवान वराह के बारे में खूब सुना था आज भगवान वराह की धरती पर पहुंचकर उन्हें एक दिव्य अनुभव महसूस हो रहा है। और आज गुरुवार को वह तीर्थ नगरी में ही रुकेंगे हरि की पैड़ी में स्नान करेंगे और सोरों जी में रोजाना लगने वाली संध्या फेरी परिक्रमा में भी भाग लेंगे और भगवान वराह सहित प्रमुख मंदिरों के दर्शन भी करेंगे। कल सुबह मॉर्निंग में अपने गंतव्य के लिए बरेली के रास्ते निकल जाएंगे ।वहीं उनके साथ दूसरे यात्री प्रदीप जो कि असम गुवाहाटी से है जो साइकिल भ्रमण यात्रा पर निकले हुए हैं ।वह भी दिल्ली से नेपाल की यात्रा पर निकले हुए हैं उन्होंने बताया कि उनके असम में भगवान वराह की कई कथाएं प्रचलित है और उन्होंने बचपन में कई कथाएं सुनी थी तो जब मैं कासगंज क्षेत्र में घुसा तो उनकी मां का वक्तव्य याद आया और उनकी मां ने उन्हें बताया कि तीर्थ नगरी सोरों रास्ते में पड़ेगी वह भगवान वराह के दर्शन करना और हरि की पैड़ी में स्नान करना ।उन्होंने बताया कि आज में भगवान वाराह इस धरती पर आकर धन्य हो गया हूं।।।
Author: Soron Live 24

