कासगंज:बोर्ड बैठक का उपस्थित रजिस्टर न मिलने के विरोध में सभासद बैठे धरने पर।

कासगंज:बोर्ड बैठक का उपस्थित रजिस्टर न मिलने के विरोध में सभासद बैठे धरने पर।

 

 

कासगंज, नगर पालिका कासगंज के द्वारा की गई बोर्ड बैठक व बैठक का उपस्थित रजिस्टर न मिलने के विरोध में आज 8 सभासदों ने धरना प्रदर्शन किया, नगर पालिका के खिलाफ नारेवाजी भी की।

कासगंज नगर पालिका परिसर में कर रहे धरना प्रदर्शन में सभासदों ने बताया कि बीती 24 जून को कासगंज नगर पालिका की एक बोर्ड बैठक आयोजित की गई, जिसमें 2025-26 का बजट पास किया गया, सभासदों का कहना है कि बोर्ड बैठक में बजट पास करने के लिए 2 तिहाई सभासद होना अनिवार्य है, जबकि बोर्ड बैठक में मात्र 12 सभासद मौजूद थे, अन्य सभासद बाहर थे, जब उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से बजट बोर्ड बैठक के उपस्थिति रजिस्टर की प्रति मांगी, नगर पालिका ने बैठक के चार दिन बाद भी उन्हें उपस्थिति रजिस्टर की छायाप्रति नहीं दी गई है। इस मुद्दे को लेकर सभासद 27 जून को उपजिलाधिकारी से भी मिले थे। लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला, छाया प्रति न मिलने के विरोध में सभासदों ने यह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है, और जब तक छाया प्रति नहीं मिलती तब तक धरना ऑफिस टाईम तक धरना जारी रहेगा।
#kasganj #news

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *