पर्यटन मंत्री से मिले तीर्थ पुरोहित सोरों श्रीरामलीला महोत्सव में आने का दिया न्यौता!

कासगंज ब्यूरो।तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र में श्री राम लीला महोत्सव बड़े धूम धाम से मनाया जाता है श्री गोस्वामी तुलसीदास रामलीला समिति द्वारा भव्य आयोजन किया जाता है। रामलीला महोत्सव की तैयारी शुरू हो चुकी है । श्री रामलीला कमेटी के नए अध्यक्ष सहित नवीन कार्यकारिणी की घोषणा हो चुकी है।गुरुवार को श्री राम लीला कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष सहित सात सदस्यीय कमेटी ने लखनऊ में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से मुलाकात कर सोरों श्री रामलीला महोत्सव उद्घाटन या दशहरा पर्व पर सम्मिलित होने के लिए पत्र दिया और आमंत्रित किया।बही श्री गोस्वामी तुलसीदास रामलीला समिति का अयोध्या शोध संस्थान सूची में जोड़ने हेतु भी एक पत्र दिया।एवं अयोध्या में हर वर्ष होने वाले रामलीला महोत्सव में तीर्थ नगरी सोरों के राम लीला कलाकारों को सम्मिलित करने का आग्रह भी किया गया।सात सदस्यीय टीम में नीतीश मेधावी,मोहित तिवारी प्रवीण गुप्ता सोनू बोहरे ,पवन चरोरे,सार्थक मिश्रा उपस्थित रहे।
Author: Soron Live 24

