पत्रकार को बस से कुचलकर हत्या के प्रयास के मामले में पत्रकार संगठनों ने डीएम व एसपी सौंपा ज्ञापन

पत्रकार को बस से कुचलकर हत्या करने के प्रयास के मामले में पुलिस द्धारा की जा रही लापरवाही को लेकर डीएम व एसपी सौपा ज्ञापन।

 

कासगंज। बीती 21 जून 2025 को करीब रात्रि 9.30 बजे पत्रकार आयुष भारद्धाज अपने मराठा होटल स्थित आफिस के बहार अपने फोन से परिजनो से बात कर रहा था। उसी समय एक ट्रक चालक व बस चालक के बीच हो रहे विवाद की आवाज को सुनकर पत्रकार चन्द कदम आगे बडा ओर उन दोनो में हो रहे। विवाद की विडियो रिकार्ड करने लगा। तभी अचानक बस चालक द्धारा बस से कुचलकर हत्या करने का प्रयास किया गया। जिससे पत्रकार ने बडी फुर्ती के साथ कुदकर अपनी जान बचाई। उधर बस बाला रोंग साइड पर सोरों की तरफ बस को भगा ले गया। तभी पत्रकार आयुष भारद्धाज ने एसएचओ सोरों को बस के बारे में जानकारी दी। ओर पुलिस द्धारा बस को रोक लिया गया। बस में काफी सवारी थी महिला व बच्चे भी थे इन्ही का हवाला देते हुऐ बस को 10 मिनट में ही पुलिस द्धारा छोड दिया गया। उधर सारी घाटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई। आपको बता दे कि पीड़ित पत्रकार आयुष भारद्धाज न्यूज वन इंडिया का जिला संवाददाता है एवं नेशनल यूनियन जर्नलिस्ट्रस आफ उत्तर प्रदेश के जिला उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं ने अपना शिकायती पत्र लेकर सदर कोतवाली कासगंज में दिया। जिस पर कोतवाली प्रभारी लोकेश भाटी एवं एसआई रामनाथ सिंह द्धारा अभद्र व्यवहार किया गया ओर 24 घन्टे तक किसी प्रकार की कोई भी कार्यवाही नही की गई। जिससे इसी लापरवाही को लेकर समस्त आक्रोशित पत्रकार ने निम्न मागों को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन सौपा है। मांगो में कोतवाली प्रभारी लोकेश भाटी एवं उपनिरिक्षक रामनाथ सिंह को सदर कोतवाली से हटाया जाये। व विवेचना अन्य कोतवाली प्रभारी से करायी जाय व आरोपी चालक को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार किया जाये। ज्ञापन देने वालो में संजीव कुमार उर्फ बौबी ठाकुर कासंगज प्रेस क्लब अध्यक्ष , मनोज पाराशर जिला अध्यक्ष नेशनल यूनियन जर्नलिस्ट्रस आफ उत्तर प्रदेश, विक्रम पाण्डेय प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य नेशनल यूनियनजर्नलिस्ट्रस आफ उत्तर प्रदेश, सौरव यादव जिलामहामंत्री इडियन जर्नलिस्ट्रस कासगंज, अक्षय पालीवाल, सचिन उपाध्याय जिला महामंत्री ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन आईरा, अवदेश दीक्षित, अजेन्द्र शर्मा,फहीम अखतर,श्रीकृष्ण शरद,डा0 विनय शौनक ,अब्दुल हाफीज गाधी प्रवक्ता समाजवादी पार्टी ,गुडडू यादव,विजय दास मौर्य,विशाल श्रोत्रिय,रोहतास भारद्धाज, देवेन्द्र यादव, अष्विनि महेरे, रवि श्रोत्रिय ,मोरध्वज कुमार,प्रमिला ओवराय, सुनील कुमार,गौरव मौर्य,राहुल षर्मा ,अतुल यादव, सहित कई पत्रकार संगठन व सामजिक संगठनो के पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता मौजूद रहै।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *