श्रावण मास मोहर्रम को लेकर सोरों थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित!

कासगंज ब्यूरो।कासगंज:श्रावण मास और मोहर्रम को लेकर जनपद के तीर्थ नगरी सोरों थाने में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया! बैठक की अध्यक्षता सदर उप जिला अधिकारी संजीव कुमार ने की।
बैठक में हिंदू मुस्लिम समुदाय के सभी धर्मगुरु एवं सभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए सीओ कासगंज आंचल चौहान ने श्रावण मास और मोहर्रम को लेकर दोनों समुदाय के लोगों से अपना अपना त्योहार शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। बैठक में दोनों समुदाय के धर्म गुरुओं लोगो से बैठक में वार्ता की गई जानकारी जुटाई गई। बैठक में सोरों कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र, सोरों नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे,पंडित हेमंत त्रिगुणायत, आदित्य काकोरिया,गोविंद महेरे,संजय दुबे, आशुतोष त्रिवेदी, रविंद्र बाबू निर्भय , सभासद पवन सक्सेना, रवि दुबे ,मनीष चौधरी, जयपाल, मोहम्मद हाफीज बरकाती, मोहम्मद बिलाल, मोहम्मद शाहिद,कमाल मियां,आदि लोग उपस्थित रहे ।।
Author: Soron Live 24

