ग्रामीणों ने हाइटेंशन लाइन को ऊंचा करने की जिलाधिकारी से लगाई गुहार
बीती 9 जून को गांव का युवक आया था चपेट में, इलाज जारी

मोहनपुरा (कासगंज)
जनपद के कस्बा मोहनपुरा के नजदीक स्थित गांव धरपसी एवं भुड़िया जिला एटा के अंतर्गत हैं किंतु यह क्षेत्र जिला कासगंज के नदरई फीडर से सेवित हैं। ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी कासगंज को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार इस क्षेत्र में विद्युत हाइटेंशन लाइन के तार काफी नीचे झूल रहे हैं। किसी अप्रिय घटना की आशंका के मद्देनजर ग्रामीण खेतों में काम करने से डर रहे हैं। गत 9 जून को धरपसी निवासी अजय पुत्र नन्नू सिंह खेतों में ट्रैक्टर चला रहा था उसी दौरान हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। जिसका कासगंज के मिशन अस्पताल में उपचार अभी भी जारी है। ग्रामीण सचिन एवं सत्यप्रकाश ने विद्युत् विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि कई बार विभाग की शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। सभी ने जिलाधिकारी से उक्त समस्या का अतिशीघ्र समाधान किए जाने हेतु अनुरोध किया है। इस दौरान राजन सिंह भुड़िआ, सौरन सिंह भुड़िआ, बाबूराम, रामू, विनीत सिंह धरपसी आदि लोग मौजूद रहे।
Author: Soron Live 24

