द्रौपदी देवी जाजू इंटर कॉलेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

द्रौपदी देवी जाजू इंटर कॉलेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

 

कासगंज:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कासगंज स्थित द्रौपदी देवी जाजू इंटर कॉलेज में योगशास्त्र संस्था द्वारा एक विशेष कार्यक्रम ‘One Earth One Health’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्राओं, शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर योग के प्रति जागरूकता का परिचय दिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती नीलम जाजू जी रहीं, जबकि आयोजन की मुख्य संयोजक रहीं योगाचार्या सुगंध, जो स्वयं इसी विद्यालय की पूर्व छात्रा रह चुकी हैं।
अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने कहा,
“योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन और जीवन को सुव्यवस्थित रखने का प्रभावशाली माध्यम है। आज की भागती-दौड़ती दुनिया में योग को हर घर तक पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है।”

इस अवसर पर योगशास्त्र संस्था के विशेषज्ञों द्वारा छात्राओं को विभिन्न योगासन और प्राणायाम सिखाए गए। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह से भाग लिया और नियमित योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘One Earth One Health’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाना और समग्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

इस आयोजन में विशेष रूप से यह संदेश दिया गया कि महिलाओं के लिए योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर करता है, बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन और आत्म-विश्वास बढ़ाने में भी अत्यंत प्रभावी है।

योगशास्त्र संस्था के संयोजक ने बताया कि उनका लक्ष्य योग को एक जनआंदोलन बनाकर समाज में स्वस्थ जीवनशैली और मानसिक संतुलन का संदेश देना है। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग देने के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सोमवती जी का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक ध्यान और ‘ॐ’ के उच्चारण के साथ हुआ, जिससे पूरे परिसर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ और उपस्थित सभी प्रतिभागियों को एक शांत, सजीव और ऊर्जावान अनुभव प्राप्त हुआ।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *