योग विश्व को भारत की अतुलनीय देन

कासगंज:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला द्वारा जनपद की सभी शाखाओं पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य शिक्षकों द्वारा सभी स्वयंसेवक व आम जनमानस को विभिन्न योगासन प्राणायाम सूर्य नमस्कार आदि कराए गए कार्यक्रम की शुरुआत में सबसे पहले भगवा ध्वज लगाकर उसके बाद संगठन मंत्र बोलकर सभी ने एक साथ योग व्यायाम किये । योग के समापन में सभी ने कल्याण मंत्र का सामूहिक उच्चारण किया तथा अंत में सभी स्वयंसेवकों ने संघ की प्रार्थना में भारत माता की स्तुति की।
कसगंज जिला के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए जिला प्रचार प्रमुख हिमांशु माहेश्वरी जी ने बताया कि
संघ कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विभाग संघचालक उमाशंकर शर्मा जी ने बताया कि योग विश्व को भारत की एक अतुलनीय भेंट है , योग करने से व्यक्ति में एक नई शक्ति का संचार होता है, जो आपके हर बॉडी पार्ट को हेल्दी रखने का काम करता है. इसके साथ ही ये आपके शरीर के 7 चक्रों को भी प्रभावित करता है। प्रहलाद शाखा पर आयोजित योग कार्यक्रम में जिला संघचालक दीपराज माहेश्वरी ने बताया कि योग भारत की एक अनूठी एवं प्राचीन कला है भगवान शंकर को आदियोगी शिव तथा भगवान कृष्ण को योगीराज कृष्ण के नाम से जाना जाता है। योग के प्राचीन भारतीय अभ्यास के पीछे के दर्शन ने भारत में समाज के कामकाज के विभिन्न पहलुओं को प्रभावित किया है, चाहे वह स्वास्थ्य और चिकित्सा या शिक्षा और कला जैसे क्षेत्रों से संबंधित हो। मानसिक, आध्यात्मिक और शारीरिक भलाई के लिए शरीर और आत्मा के साथ मन को एकीकृत करने पर आधारित, योग के मूल्य समुदाय के लोकाचार का एक प्रमुख हिस्सा हैं।
यह जानकारी जिला प्रचार प्रमुख हिमांशु माहेश्वरी ने अपने केंद्र से दी।
Author: Soron Live 24

