
कासगंज:11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संत तुलसीदास इंटर कॉलेज, सोरों जी में भाजपा द्वारा आयोजित योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे रहे। योगाभ्यास डॉ.एन पी सिंह हल्दिया ने कराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामेश्वर दयाल महेरे ने कहा कि भारतीय संस्कृति की अनमोल धरोहर ‘योग’ पूरी दुनिया को भारत द्वारा दी गई एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जिसे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2014 से अपने अथक प्रयासों से पूरी दुनिया में पहुंचाने का अद्वितीय एवं स्वागत योग्य कार्य किया है। नगर अध्यक्ष आदित्य काकोरिया ने बताया कि योग पूरे विश्व के लोगों की जीवन शैली बन चुका है। यह एकाग्रता और आत्म-नियंत्रण में सुधार करता है। रोजाना योग करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता और ऊर्जा बढ़ती है। श्वास संबंधी व्यायाम तनाव को कम करते हैं और मन को शांत करते हैं। योगाचार्य डॉ. एन पी सिंह हल्दिया ने समझाया कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है। यह हमें स्वस्थ, शांत और खुश रहने की दिशा में ले जाता है। रोज योग करने से तनाव कम होता है, एकाग्रता बढ़ती है और शरीर मजबूत बनता है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संपूर्णानंद भारद्वाज, नानक चंद्र गुप्ता, मनोज मधुवन, अमित अग्रवाल, जयकिशन तिवारी, विजय गोस्वामी, अतुल मिश्रा, आशुतोष त्रिवेदी, शिव बेंदेल,पुलकित शाक्य,मुकेश मौर्य,सांत्वना पाराशर,सविता गुप्ता,नीतू सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: Soron Live 24

