विद्यालय पेयरिंग के संबंध में हुई महत्वपूर्ण बैठक कम बच्चों वाले स्कूल अधिक बच्चों वाले स्कूलों में होंगे मर्ज

पटियाली। शुक्रवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र पर खंड शिक्षा अधिकारी राजेश चौधरी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पटियाली ब्लॉक के समस्त नोडल शिक्षक मौजूद रहे।इस महत्वपूर्ण बैठक में कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को अधिक छात्र संख्या वाले स्कूलों के साथ मर्ज करने पर व्यापक चर्चा की गई आपको बता दें शासन की मंशा के अनुरूप विभागीय अधिकारियों ने स्कूलों को मर्ज करने के लिए अपनी रणनीति बना ली है हालांकि इस फैसले से बच्चों को अधिक दूरी तय करनी पड़ सकती है इस फैसले का शिक्षक संगठन एवं अभिभावक शुरू से ही विरोध कर रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि हमारे बच्चों को अधिक दूरी चलने के कारण किसी भी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बरसात के दिनों में मक्के एवं बाजरे की फसलें बड़ी हो जाती हैं जिससे बच्चों के साथ किसी भी तरह की अप्रिय घटना भी घट सकती है। इस बैठक के दौरान प्रदीप कुमार यादव,सत्य प्रकाश पाल,राजेश द्विवेदी,राजेश शाक्य,शिवकुमार,जय प्रमोद मिश्रा,पंकज कुमार,रंजीत यादव, पीयूष मणि त्रिपाठी,नरेंद्र पाल सहित समस्त नोडल शिक्षक मौजूद रहे।

Author: Soron Live 24

