साईं पेंट्स की दुकान से दिन दहाड़े युवक ने उड़ाए 33 हजार रुपए
सूचना पर पहुंची पुलिस जुटी सीसीटीवी कैमरों की तलाश में
चौकी इंचार्ज बोले जल्द किया जायेगा चोर को गिरफ्तार
कासगंज। शहर के राज कोल्ड तिराहे पर संचालित साईं पेंट्स की दुकान से चोर 33 हजार रूपये गुल्लक से निकाल पर चंपत है गया। सूचना पर पहुंची आवास विकास चौकी इंचार्ज सीसीटीवी कैमरों के फुटैज से चोर की तलाश कर रहे हैं। पीड़ित दुकान संचालक ने पुलिस को तहरीर देकर वारदात का खुलासा किए जाने की मांग की है।
शहर के राज कोल्ड स्टोर पर साईं पेंट्स की दुकान संचालित है। गुरुवार की दोपहर दुकान स्वामी राहुल यादव मौजूद थे। तभी वह पेशाब करने के लिए सामने गये थे कि इसी बीच शातिर चोर दुकान पर पहुंच गया। दुकान की गुल्लक को तोडकर गुल्लक में रखे 33 हजार रूपये लेकर फरार हो गया। राहुल जब दुकान पर पहुंचा तो उसने गुल्लक को टूटा हुआ देखा तो वह दंग रह गये। सूचना आवास विकास चौकी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज रवि कुमार मौके पर पहुंच गये। उन्होंने दुकान और इस पास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक कराया। कैमरे मिले फुटैज के आधार पुलिस चोर उच्चके की तलाश में जुटी हुई है। दुकान संचालक राहुल यादव ने बताया कि उनकी दुकान से चोर 33 हजार रूपये की नकदी लेकर फरार हो गया। चौकी इंचार्ज रवि कुमार ने बताया जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर घटना को खुलासा किया जाएगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

कैप्शन-साईं पेंट्स की दुकान से हुई चोरी की वारदात के पुलिस सीसीटीवी कैमरे से फुटेज की तलाश करती हुई पुलिस।
———————
Author: Soron Live 24

