शक्ति केंद्रों पर चौपाल लगाकर गिनाई सरकार की उपलब्धियां

शक्ति केंद्रों पर चौपाल लगाकर गिनाई सरकार की उपलब्धियां

कासगंज। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर केंद्र व प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियानों के अंतर्गत भाजपा कासगंज देहात मंडल क़े शक्ति केंद्र अथैया पर चौपाल लगाकर मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई गईं। इस दौरान उपलब्धियों से संबंधित पत्रक भी वितरित किए गए। चौपाल में मुख्य वक्ता भाजपा जिला मंत्री रामनिवास राजपूत रहे। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को पूरे विश्व में एक सशक्त राष्ट्र के रूप में प्रतिष्ठित किया है। गरीबों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाईं हैं। सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर चलकर उसको चरितार्थ किया। चौपाल को कासगंज ब्लॉक प्रमुख यशवीर सिंह राजपूत, देहात मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान लवकुश राजपूत, सोमेश चौहान, पूजा प्रधान, वीरेंदर सिंह, रमेश कुमार मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *