सोरों देहात में भाजपाइयों ने चौपाल लगा कर मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

 

 

कासगंज: सोरों में भाजपाइयों ने मोदी सरकार के सेवा, सुशासन,गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर नगर व ग्राम के शक्ति केंद्रों पर चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व ऑपरेशन सिंदूर के बारे में अवगत कराया गया।
सोरों मंडल के शक्ति केंद्रों कादरवारी,सेडू नगला, हिमायूंपुर, होडलपुर व नगर के शक्ति शक्ति केंद्रों पर सोरों चेयरमैन रामेश्वर दयाल महेरे, सांत्वना पाराशर,मनोज भारद्वाज, संपूर्णानंद भारद्वाज, विवेक महेरे, आशुतोष त्रिवेदी,अतुल मिश्रा,सीमा शाक्य,कैलाश मिश्रा,सोरों नगर अध्यक्ष आदित्य काकोरिया आदि वक्ताऑ ने संबोधित किया।
चौपाल कार्यक्रम में बोलते हुए रामेश्वर दयाल महेरे ने कहा कि मोदी सरकार का 11 साल का कार्यकाल अभूतपूर्व व ऐतिहासिक रहा है।धारा 370,राम मंदिर निर्माण, सर्जिकल स्ट्राइक व ऑपरेशन सिंदूर के कार्य ने मोदी जी को विश्व में अलग पहचान दी है। आदित्य काकोरिया ने जन धन खाता, शौचालय, प्रधानमंत्री आवास,किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना एवं आयुष्मान कार्ड योजना की उपलब्धि के बारे में बताया।मनोज भारद्वाज मधुवन ने अपनी कविता के माध्यम से योजनाओं का बखान किया। संपूर्णानंद भारद्वाज ने हर घर नल,हर घर जल की योजना को जनता के हित में बताया।
बैठक में बिहारी लाल,मुकेश मिश्रा, रजनेश,देव प्रकाश शर्मा, कन्हैयालाल बघेल,सतीश चौधरी,नानक चंद्र गुप्ता,विजय गोस्वामी,सविता गुप्ता,पवनेश कुमार, कन्हैया लाल त्रिवेदी,रवि दुबे, शिवम दुबे,मुन्नालाल पहलवान,मुनीश दुबे आदि लोग उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *