विद्युत कटौती और महंगाई के विरोध में आम आदमी पार्टी ने किया धरना प्रदर्शन!

कासगंज! बुधवार को आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी ने कासगंज कलेक्ट्रेट परिसर में विद्युत कटौती,बिजली महंगाई आदि के विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम अतिरिक्त को ज्ञापन सौंपा ।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधाकर यादव ने कहा कि बिजली कटौती से भीषण गर्मी में पूरे प्रदेश में घटनाएं हो रही बिजली कटौती पर सरकार की कड़ी निंदा करते हुए सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में लगातार महंगाई की जा रही बिजली और उस पर घंटो बिजली की कटौती की मार झेल रही प्रदेश की जनता पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है आम आदमी और किसान बेहद परेशान है प्रदेश के कई जिले में तो 10 से 12 घंटे हो रही बिजली कटौती से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है बच्चों की पढ़ाई करना मुश्किल हो गया है घरों में पानी की सप्लाई ठप हो रही है। और व्यवसाय गतिविधियां भी ठप हो रही हैं ना बल्कि किसानों को भी बिजली कटौती के कारण अपनी सफल की सिंचाई करने में परेशानी हो रही है।किसानों फसले खराब हो रही हैं यूपी में बिजली कटौती एक बड़ी समस्या है लेकिन सरकार इस समस्या से निपटने की बजाय लगातार बिजली की दरों में वृद्धि के काम में लगी हुई है ।। ज्ञापन के दौरान
मुख्य रूप से प्रभारी प्रवीण यादव ,जिला अध्यक्ष सुधाकर यादव ,जिला अध्यक्ष यूथ विंग शिव शंकर दक्ष ,जिला अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ चंद्रवीर ,उपाध्यक्ष ताराचंद बघेल सोशल मीडिया भारत सिंह, नगर अध्यक्ष प्रदीप गौतम, देवेंद्र सिंह, धनवीर सिंह, गौतम दशरथ ,विशाल, गया प्रसाद ,राम सिंह ,ओमवीर सिंह सतीश कुमार ,हर्षवर्धन, मनोज कुमार ,राकेश कुमार, सुनील कुमार अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: Soron Live 24

