भाजपा सरकार के 11 वर्ष के कार्यकाल में हर वर्ग का हुआ विकास,बीजेपी की चौपाल आयोजित

भाजपा सरकार के 11 वर्ष के कार्यकाल में हर वर्ग का हुआ विकास

कासगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण को समर्पित 11 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी कासगंज नगर शक्ति केंद्रों पर चौपाल लगाई। इस दौरान भाजपा सरकार की नीतियों व उपलब्धियों के बारे में बताया।
शहर के शक्ति केन्द्र दुर्गा कॉलोनी, लवकुश नगर, गंगेश्वर कॉलोनी, नगला अस्तल, अहरौली, सूत की मंडी, मोहल्ला मोहन पर विकसित भारत संकल्प के तहत चौपाल आयोजित हुई। मुख्य वक्ता महेंद्र सिंह बघेल, राजवीर सिंह भल्ला, शिव कुमार भारद्वाज, रामनिवास राजपूत, आकाशदीप वर्मा, मनोज शर्मा रहे। सभी वक्ताओं ने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 वर्षों की जन कल्याणकारी योजनाओं को बताया। महेंद्र सिंह बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प अवश्य पूरा होगा। राजवीर भल्ला, शिवकुमार भारद्वाज, रामनिवास राजपूत, आकाशदीप वर्मा रानू समेत अन्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं से विकसित भारत संकल्प पत्र भी भरवाए गए। चौपालों पर नगर अध्यक्ष मयंक अग्रवाल, प्रदीप चौहान मधुवन, आलोक कुलश्रेष्ठ, श्यामू यादव, हरिसिंह बघेल, संजय गुप्ता, अंकित जैन, हर्ष वर्मा, अमित गुप्ता, अंशुल अग्रवाल, केशव अग्रवाल, राहुल कुमार, स्नेहलता शर्मा, अंशुल अग्रवाल, शुभम, राजेंद्र कश्यप, हरकेश बघेल, नीरज कश्यप, विजय यादव, रजनीश लोधी, रवि राजपूत, आशीष राजपूत, मनीष राजपूत, सतीश चौहान, बृजेश कुमार, प्रदीप वर्मा, सुरजन प्रजापति, संजय मूना, आलोक कुशवाहा, योगेंद्र राजपूत, ठाकुर सुखबीर सिंह, प्रमोद सिंह, इंद्रपाल सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *