भाजपाइयों ने चौपाल लगाकर गिनाई केंद्र सरकार की 11 साल की योजनाएं

भाजपाइयों ने चौपाल लगाकर गिनाई केंद्र सरकार की 11 साल की योजनाएं!

कासगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन को 11 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से मण्डलों में शक्ति केन्द्रों पर चौपाल लगाई जा रही हैं। सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने शक्ति केन्द्रों पर चौपाल लगाकर केंद्र सरकार की योजनाओं क़े बारे में जानकारी दी। कासगंज नगर के 9 शक्ति केन्द्र पंचघर, जामा मस्जिद, बड्डू नगर, आवास विकास, मालगोदाम, रेलवे ट्रैफिक, रेलवे डंडा, बड़ी होली, लोधीयान पर विकसित भारत संकल्प सभा की चौपाल का आयोजन हुआ। साथ ही विकसित भारत संकल्प पत्र भी भरवाए गए। चौपाल में वक्ता जिला उपाध्यक्ष सुरेश माहेश्वरी, निवर्तमान नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना, चिकित्सा प्रकोष्ठ क़े जिलाध्यक्ष डा. शैलेन्द्र यदुवंशी, विजय लक्ष्मी कश्यप, राजीव माहेश्वरी ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुख़र्जी क़े चित्र पर माल्यार्पण किया और कार्यकर्ताओं को प्रधानंमंत्री नरेन्द्र मोदी क़े 11 वर्षों की उपलब्धियों क़े बारे में विस्तार जानकारी दी। इस दौरान नगर अध्यक्ष मयंक वैश्य, आलोक कुलश्रेष्ठ, अरविंद पांडेय, शिवेंद्र माहेश्वरी, दिनेश भास्कर, गुरपाल सिंह, करन सिंह, आशुतोष शर्मा, स्नेहलता शर्मा, सोनू बाल्मीकि, राहुल कुमार, सुमन सैनी, अंशुल अग्रवाल, सूरज सिंह, ओम प्रकाश वर्मा, विनम्र अग्रवाल, अमित गुप्ता, जितेंद्र सिंह बघेल, पवन यादव, राजीव यादव समेत अन्य मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *