पंचकोसी परिक्रमा मार्ग में अंडर पास बनाए जाने की मांग को निर्माणाधीन हाईवे पर किया प्रदर्शन

पंचकोसी परिक्रमा मार्ग में अंडर पास बनाए जाने की मांग को निर्माणाधीन हाईवे पर किया प्रदर्शन

 

(अंडरपास की मांग एन एच हाईवे 530 b पर प्रदर्शन करते लोग )

(बैठक करते ब्राह्मण कल्याण सभा के लोग)

ब्राह्मण कल्याण सभा के पदाधिकारीयों ने की बैठक

पंचकोसी परिक्रमा मार्ग अंडर पास निर्माण की मांग को निर्माणाधीन स्थल पर किया प्रदर्शन।

कासगंज यूपी:ब्राह्मण कल्याण सभा की बैठक का आयोजन सोरों पंचकोशीय परिक्रमा मार्ग प्रेमजी की बगीची किया गया।बैठक की अध्यक्षता ब्राह्मण कल्याण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पांडे ने की।

बैठक में पंचकोसी परिक्रमा मार्ग की दुर्दशा पर चिंता जताई गई बैठक में एनएच हाईवे 530b का निर्माण किया जा रहा है! जो की पंचकोशीय परिक्रमा मार्ग से गुजरता है पंचकोशीय परिक्रमा मार्ग में अंडर पास बनाए जाने की मांग उठाई एवं जिलाधिकारी को मंगलवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिए जाने का प्रस्ताव रखा गया! बैठक में ब्राह्मण कल्याण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पांडे ने कहा कि पंचकोशीय परिक्रमा मार्ग में एनएच हाईवे 530 बी के निर्माण में पंचकोशीय मार्ग अवरुद्ध न हो अंडर पास बनाए जाएं अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो ज्ञापन देने के बाद ब्राह्मण कल्याण सभा सहित अन्य संगठन आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। बैठक में श्री गंगा वराह महासभा के अध्यक्ष सुनील तिवारी ने कहा की पंचकोसी परिक्रमा मार्ग में प्रत्येक माह की एकादशी को हजारों की संख्या में श्रद्धालु परिक्रमा देने के लिए आते हैं वहीं प्रत्येक मार्गशीर्ष एकादशी को लाखों श्रद्धालु देश-विदेश एवं अन्य प्रांतों से तीर्थ नगरी सोरों में पहुंचते हैं अगर हाईवे निर्माण के दौरान पंचकोशीय परिक्रमा मार्ग में अंडर पास नहीं बनाया गया तो पंचकोशीय परिक्रमा मार्ग की दूरी 10 किलोमीटर बढ़ जाएगी जिससे श्रद्धालुओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा हम सरकार से मांग करते हैं कि अंडरपास बनवाया जाए।

बैठक एवं प्रदर्शन में शरद पांडे, सुनील तिवारी, सौरभ दीक्षित, दीपक बड़गैया ,हरिओम पचौरी आशीष कुमार ,जयप्रकाश त्रिवेदी, सोमदत्त पाठक, शिवानंद उपाध्याय, शशांक दीक्षित, उपेंद्र उपाध्याय, गिरिराज मिश्रा, पप्पू शैलेंद्र कुमार,राधा कृष्ण विजय, रूप किशोर, पप्पू ,विजय ,अमर सिंह, छोटेलाल ,आशीष भारद्वाज, विनोद दीक्षित ,रवींद्र बाबू निर्भय चई बाबू,आदि लोग मौजूद रहे।।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *