सेंट एंजेल्स स्कूल बागपत के 9 विद्यार्थियों ने नीट में किया क्वालीफाई

सेंट एंजेल्स स्कूल बागपत के 9 विद्यार्थियों ने नीट में किया क्वालीफाई

 

बागपत। विवेक जैन। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल बागपत के प्रतिभाशाली 9 छात्र -छात्राओं अर्पित देव शर्मा, आर्यन मणी, वरुण शर्मा, अभय दीक्षित, समायरा, सागर, भविष्यकांत, राशि शर्मा, व रोहन वर्मा ने देश की प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ क्वालीफाई करके स्कूल व जनपद का नाम रोशन किया। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट का आयोजन 4 मई को किया गया था। जिसमें देशभर से लगभग 22 लाख छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस परीक्षा का परिणाम 14 जून को घोषित किया गया जिसमें स्कूल के 9 मेधावी छात्र-छात्राओं ने क्वालीफाई किया। मेधावी छात्र आर्यन मणी ने 94.4 परसेंटाइल, अर्पित देव शर्मा ने 90.7 परसेंटाइल, रोहन वर्मा ने 87.4 परसेंटाइल, वरुण शर्मा ने 83.9 परसेंटाइल, अभय दीक्षित ने 76.1 परसेंटाइल, समायरा ने 70.7 परसेंटाइल, सागर ने 55.5 परसेंटाइल, भविष्य कांत ने 52.4 परसेंटाइल, व राशि शर्मा ने 51.8 परसेंटाइल प्राप्त करके नीट क्वालीफाई किया। इस अवसर पर स्कूल में जश्न का माहौल रहा। सभी मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के शिक्षकों को दिया और बताया कि स्कूल के शिक्षकों द्वारा उन्हें नीट कंपटीशन के अनुरूप मार्गदर्शन दिया गया जिसके कारण किसी अतिरिक्त कोचिंग के बिना उन्होंने यह सफलता प्राप्त की। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक अजय गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि अन्य सभी छात्र- छात्राओं को इन छात्रों के पद चिन्हों पर चलना चाहिए और कठिन परिश्रम करते हुए अपना लक्ष्य प्राप्त करना चाहिए। इस अवसर पर बबलेश, अमन, शिवम, कुलदीप, ललित, आशीष, मनीष, राजीव, सनोज, दीपक, ज्योति, निधि, शालू, रीना, श्वेता आदि शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *