श्री वराह जनसेवा दिव्यांग समिति ने लगाया दिव्यांग जागरूकता शिविर।

कासगंज ब्यूरो।
कासगंज सोरों के कासगंज गेट स्थित गांधी पार्क में श्री वराह जन सेवा दिव्यांग समिति के तत्वाधान में दिव्यांग के सामाजिक समावेशन एवं दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 के संबंध में दिव्यांग जनों को शिविर लगाकर जागरूक किया गया ।
बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष कुलदीप निर्भय ने की बैठक में दिव्यागों के उत्थान में आ रही विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु समिति के ओपीडी लीडर के साथ बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में कुलदीप निर्भय ,विनोद कुमार,ज्ञान देवी,रानी,सत्यपाल,राजू पंडित,धर्मपाल ,वीरेंद्र,नीरज कुमार,संतोष कुमार,विष्णु कुमार,राजपाल,जीशान,अवनीश शाक्य,आदि लोग मौजूद रहे।।
Author: Soron Live 24

