आठवीं तक के स्कूलों में योगी सरकार ने बढ़ाई 15 दिन की छुट्टी,प्रचंड गर्मी के कारण लिया गया फैसला

आठवीं तक के स्कूलों में योगी सरकार ने बढ़ाई 15 दिन की छुट्टी,प्रचंड गर्मी के कारण लिया गया फैसला

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में आठवीं तक के बच्चों को प्रचंड गर्मी में स्कूल जाने से राहत मिल गई है।योगी सरकार ने प्रचंड गर्मी को देखते हुए आठवीं तक के स्कूलों की छुट्टी 15 दिन बढ़ा दी है।पहले स्कूल 15 जून से खुलने थे।अब आठवीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों 30 जून तक बंद रहेंगे।पहले 20 मई से 15 जून तक स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई थी। 16 जून से बच्चों को स्कूल जाना था।हालांकि टीचरों और कर्मचारियों को 16 जून से तय समय सारिणी के अनुसार ही स्कूल जाना होगा।

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने शुक्रवार को इसके लिए आदेश पत्र जारी किया है।इसमें उन्होंने कहा कि वर्तमान में अत्यधिक गर्मी एवं हीटवेव को देखते हुए स्कूलों में 30 जून तक पठन-पाठन के लिए छात्र-छात्राएं नहीं आएंगे।एक जुलाई से स्कूल अपने निर्धारित समय पर नियमित खुलेंगे।शिक्षकों,शिक्षामित्रों,अनुदेशकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए विद्यालय पहले से जारी समय-सारिणी के अनुसार 16 जून से ही संचालित किए जाएंगे और सभी स्टाफ विद्यालय में उपस्थित रहकर शैक्षणिक, प्रशासकीय और अन्य कार्यों को पूर्ण करेंगे। मान्यता प्राप्त विद्यालयों के लिए विद्यालय प्रबंध समिति निर्णय लेने के लिए अधिकृत होगी।

बता दें कि यूपी में इस समय प्रचंड गर्मी ने हाल बेहाल कर दिया है।एक सप्ताह से लगातार हो रही प्रचंड गर्मी से लोगों को जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। 11 से पांच बजे के बीच जो भी बाहर सड़क पर निकला उसका चेहरा लू के थपेड़ों ने लाल कर दिया।सात जून से लगातार दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। रात का तापमान भी औसत से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। जबकि प्रयागराज में जून का औसत अधिकतम और न्यूनतम तापमान 39.5 व 28.3 डिग्री सेल्सियस रहता है।आलम यह है कि सुबह आठ बजे से ही आसमान से आग बरसने लगती है।एसी और कूलर पूरी तरह से नाकाफी साबित हो रहे हैं। घरों की छत पर रखी टंकियों और नलों का पानी खौल जा रहा है कि छूने की हिम्मत नहीं हो रही। सात जून से ही अधिकतम तापमान 43.8 या 44 डिग्री के आसपास चल रहा है। उससे पहले छह जून को 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *