रेलवे ट्रैक पर बाइक जलाकर किया खतरनाक स्टंट! वीडियो वायरल होते ही तीन युवक गए जेल

“रेलवे ट्रैक पर बाइक जलाकर किया खतरनाक स्टंट! वीडियो वायरल होते ही तीन युवक गए जेल”

हापुड़ यूपी : रील बनाने की सनक तीन युवकों को भारी पड़ गई। चंदसारा रेलवे लाइन पर तीन युवाओं ने बाइक के टायर में पेट्रोल डालकर आग लगाई और रेलवे ट्रैक पर स्टंट किया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही रेलवे पुलिस हरकत में आ गई। मुरादाबाद रेलवे मुख्यालय से अलर्ट मिलने के बाद RPF ने तीनों युवकों—तरुण गोस्वामी, शाहिर और शहजाद को गिरफ्तार कर लिया। सभी मेरठ के रहने वाले हैं। उनके खिलाफ रेलवे एक्ट की गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। RPF के मुताबिक, यह हरकत न केवल रेलवे संपत्ति के लिए ख़तरनाक थी बल्कि ट्रेनों की सुरक्षा में भी बड़ी चूक बन सकती थी।

#Lucknow #UttarPradesh #Stunt #HapurNews #Hapu #RPFAction #IndianRailways #RailwaySafety

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *