राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अंमापुर
गौशाला की दुर्दशा पर दिया ज्ञापन!

कासगंज की अमापुर कस्बा में नगर पंचायत द्वारा संचालित गौशाला की दुर्दशा को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सहावर तहसील में किया धरना प्रदर्शन। एसडीएम को दिया लिखित ज्ञापन। राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष राज दिवाकर एवं जिला गोरक्षा प्रमुख कासगंज सत्यम माथुर के नेतृत्व में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सहावर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया वहीं पदाधिकारी ने आरोप लगाया की अमापुर गौशाला में गए मर रही है और वहां के मुस्लिम विचारधारा के अध्यक्ष गौशाला में गौशाला की आड़ में काला धंधा चल रहे हैं वहीं मौके पर जिला गौशाला प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे तो गेटमैन ने उन्हें गौशाला के अंदर नहीं घुसने दिया और साफ इनकार कर दिया कि कोई भी हिंदूवादी संगठन गौशाला में प्रवेश नहीं कर सकता हमारे चेयर मैंन साहब का आदेश है।इसी बात से नाराज बजरंग दल ने कार्यकर्ता ने अमापुर चेयरमैन मुर्दाबाद के नारे लगाए और अध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग करते हुए। आज गुरुवार को सहावर तहसील में एक लिखित ज्ञापन एसडीएम को दिया। ज्ञापन के दौरान जिला अध्यक्ष राज दिवाकर एवं जिला गोरक्षा प्रमुख सत्यम माथुर, वैभव महेरे, हिमांशु गुप्ता, सुशांत, पंकज ठाकुर युवराज राजपूत, सत्यवीर पंकज यादव ,अभिषेक चौधरी विकास ,रंजीत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Soron Live 24

