“लखनऊ में ‘मॉडल चाय वाली’ से बदसलूकी! वीडियो वायरल, दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर”

लखनऊ में ‘मॉडल चाय वाली’ सिमरन गुप्ता से पुलिस द्वारा की गई अभद्रता का मामला सामने आया है। गोरखपुर की पूर्व मॉडल और चाय स्टॉल संचालिका सिमरन के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। राम राम बैंक चौकी इंचार्ज आलोक चौधरी और सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया। आरोप है कि दुकान देर रात खुली होने पर पुलिस ने कॉलर खींचा और स्टाफ से मारपीट की। सिमरन की दुकान इंजीनियरिंग कॉलेज के पास है, जहां वह निर्माण कार्य देख रही थीं। मामले की जांच जारी है।
#Lucknow #UttarPradesh #LucknowPolice #ModelChaiWali #SimranGupta #PoliceMisconduct #LucknowNews #WomenSafety #UPPoliceAction #ViralVideo
Author: Soron Live 24

