एवीबीपी कासगंज चलाएगी नकल कराने वाले डिग्री कॉलेजों के खिलाफ अभियान

एवीबीपी कासगंज चलाएगी नकल कराने वाले डिग्री कॉलेजों के खिलाफ अभियान

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कासगंज जिले की प्रमुख कार्यकर्ताओ की बैठक संपन्न हुई जिसमे कासगंज जिले के नकल करने वाले कॉलेज के खिलाफ एबीवीपी द्वारा अभियान चलाएं जाने की योजना बनाई गई कासगंज जिले के अधिकतर डिग्री कॉलेज ऐसे हैं जिसमें साल भर क्लासेज लगने की कोई व्यवस्था नहीं है बहुत से डिग्री कॉलेज में तो शिक्षकों की भी बड़ी मात्रा में कमी है जैसे ही महाविद्यालयों में परीक्षा की शुरुआत होती है तभी विद्यार्थियों को महाविद्यालय में बुलाया जाता है और प्रत्येक विद्यार्थी से परीक्षा में नकल कराने के नाम पर भारी वसूली की जाती है व प्रैक्टिकल के नाम पर अवैध वसूली की जाती है जिले भर में बहुत से महाविद्यालयों में शिक्षा का व्यवसायिकरण किया जा रहा है अभाविप कासगंज जिले के कार्यकर्ताओं के पास लगातार विद्यार्थियों के माध्यम से ऐसी सूचनाएं आ रही हैं जिसके लिए विद्यार्थी परिषद जिले भर में ऐसे महाविद्यालय के खिलाफ अभियान चलाएगा एवं ऐसे महाविद्यालय की सूची निकालकर विश्वविद्यालय को सख्त से सख्त कार्यवाही करने के लिए अवगत कराएगा उचित कार्यवाही न करने पर विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *