इंस्पायर अवार्ड मानक योजना का बढ़ा दायरा अब 6 से 12 तक के विद्यार्थी पोर्टल पर कर सकेंगे पजींकरण

इंस्पायर अवार्ड मानक योजना का बढ़ा दायरा
अब 6 से 12 तक के विद्यार्थी पोर्टल पर कर सकेंगे पजींकरण


15 जून से 15 सितंबर तक पंजीकरण के लिए खुला रहेगा पोर्टल

वैज्ञानिक सोच को मिलेगा बेहतर मंच, मॉडल बनाने को मिलेंगे 10 हजार

कासगंज। बच्चों को वैज्ञानिक सोच को बढ़ाने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय इंस्पायर अवार्ड मानक योजना का संचालन कर रहा है। जिसमें पंजीकरण कराने के बाद बेहतर आइडिया चयनित होने पर मॉडल बनाने के लिए 10 हजार रुपये विद्यार्थियों को दिए जाएंगे।
नोडल प्रभारी इंस्पायर अवार्ड योजना व समन्वयक जिला विज्ञान क्लब डॉ. जयन्त कुमार गुप्ता ने बताया कि पहले छठवीं से हाईस्कूल तक के बच्चें को शामिल किया जाता था, लेकिन इस बार इसका दायरा बढ़ाया गया है। योजना के अंतर्गत अब छठवीं से इंटरमीडिएट तक विद्यार्थी पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकेंगे। यह पंजीकरण के लिए पोर्टल 15 जून से 15 सितंबर तक खुला रहेगा। जिसमें विद्यार्थी अपने शिक्षकों की मदद से पोर्टल पर पंजीकरण करा सकेंगे। उन्होंने बताया कि आइडिया चयनित होने पर मॉडल बनाने के लिए धनराशि बच्चों के खाते में ही स्थानांतरित होगी। इसलिए खातों को अपडेट करा लिया जाए या नवीन खाता खुला लिया जाए। उन्होंने बताया कि अभी से बच्चों वैज्ञानिक सोच बढ़ने पर भविष्य में अच्छे इंजीनियर व वैज्ञानिक देश को मिल सकेंगे। पिछले वर्ष 2133 विद्यार्थियों के आइडियाओं को पोर्टल पर पंजीकृत कराया गया था। जिसमें से भारत सरकार द्वारा 60 सर्वेश्रेष्ठ आइडिया को चयनित कर 60 विद्यार्थियों के खातों में 10-10 हजार रुपये की धनराशि स्थानांतरित की गई। जिनकी विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन जुलाई माह कराया जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि पोर्टल खुलने पर प्रत्येक विद्यालय से पांच-पांच विद्यार्थियों का नामांकन अवश्य कराएं।
————————————-
जापान जाने का मिलता है मौका

कासगंज। जनपद स्तरीय प्रदर्शनी से चयनित विद्यार्थियों को प्रदेश स्तर पर होने वाली विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने का अवसर दिया जाता है। इसके बाद प्रदेश स्तर से चयनित होने पर नेशनल स्तर पर एक हजार विद्यार्थियों का चयन किया जाता है, उन्हें आईआईटी के मेंटर प्रदान किया जाते हैं। इनमें से भी नेशनल अवार्ड विनर के रूप में 60 छात्रों का चयन किया जाता हैं। अपने मॉडल के आधार पर इन छात्रों को रॉयल्टी मिलती है, साथ ही छात्रों को जापान टूर करने का भी मौका मिलता है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *