कुत्ते की होगी शादी,200 आएंगे बाराती,दुल्हन के यहां भी धूमधाम से हो रही तैयारी,साधु हैं दोनों समधी

कुत्ते की होगी शादी,200 आएंगे बाराती,दुल्हन के यहां भी धूमधाम से हो रही तैयारी,साधु हैं दोनों समधी

हमीरपुर।आपने कई शादियां देखी होंगी,लेकिन सभी शादियों की चर्चा नहीं होती।उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक अनोखी शादी शादी होने जा रही है,जिसकी चर्चा खूब हो रही है।इस शादी में 200 बाराती शामिल होंगे,खास बात ये है कि दोनों समधी भी संत हैं।हिंदू रीति-रिवाजों के साथ होने जा रही इस शादी के बारे में जिसने भी सुना,वो हैरान हो गया,यह शादी भी है मेल और फीमेल दो डॉग की।बीते सोमवार को मंडप संस्कार किया गया और आज मायना संस्कार संपन्न हुआ। कल 11 जून बुधवार को दोनों की धूम धाम से शादी कराई जाएगी।

बता दें कि ये अनोखा मामला मुस्करा विकासखंड के छानी बांध गांव का है,जहां कल 11 जून को दूल्हा (मेल डॉग) सेवानंद की अनोखी बारात निकलेगी।इस अनोखी बारात में बड़ी संख्या में लोगों को बुलावा भेजा गया है। श्री श्री 1008 संतोषानंद जी महाराज बाल योगी जूना अखाड़ा के पालतू कुत्ते सेवानंद की शादी जिले के गोहांड ब्लॉक के मुशाई मौजा की विचित्र कुमारी (फीमेल डॉग) के साथ हो रही है।यह शादी हिंदू रीति-रिवाज के साथ संपन्न होगी।

संतोषानंद जी की मानें तो उन्होंने अपने पालतू कुत्ते सेवानंद की शादी संतोष मुनि जी की फीमेल डॉग विचित्र कुमारी से एक साल पहले तय की थी।परिवार की कमी यह दोनों ही पूरा करते हैं,बहुत छोटे से दोनों को पाला गया था,अब जब यह डेढ़ साल के हो गए हैं तो दोनों की शादी बड़े धूमधाम से की जा रही है।डीजे के साथ डांस करते हुए बारात जाएगी और फिर द्वारचार के बाद जयमाल का आयोजन भी होगा।बारातियों के खाने की भी व्यवस्था की जाएगी।

स्थानीय निवासी सिद्ध राम की मानें तो यह शादी बड़ी अनोखी है,जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।यहां श्री श्री 1008 संतोषानंद जी महाराज बाल योगी जूना अखाड़ा के कुत्ते की शादी का समारोह आयोजित हो रहा है।पिछले दो दिन से शादी के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं,विशाल प्रीति भोज भी करवाया गया,जिसमें सारे ग्रामीणों ने भोजन ग्रहण किया है। अब 11 जून को गाजे-बाजे के साथ दूल्हा सेवानंद की बारात जाएगी,जिसमें लगभग 200 से अधिक बाराती शामिल होंगे। 12 तारीख को सेवानंद अपनी दुल्हन विचित्र कुमारी को बड़ी धूमधाम के साथ विदा कर अपने साथ ले आएगा।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *