लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की निकाली गई भव्य शोभायात्रा

प्रेम मन्दिर की झांकी रही आकर्षण का केंद्र
सिढपुरा। कस्बे में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में रविवार को पुण्यश्लोका,ऐतिहासिक काशी विश्वनाथ मंदिर की मरम्मत एवं नवीनीकरण का कार्य कराने वाली,जलाशयों के क्षेत्र में काम करने वाली लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती समारोह के उपलक्ष में भव्य शोभायात्रा निकाली गई आपको बता दें यह भव्य शोभायात्रा कई झांकियों एवं बैंड बाजों के साथ राधिका गार्डन विचोला रोड से शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई वापस समापन राधिका गार्डन विचोला रोड पर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बहुजन समाज पार्टी के मंडल कोऑर्डिनेटर अनिल बघेल रहे इस भव्य शोभा यात्रा के दौरान सुनील कुमार फौजी,सत्य पाल सिंह,अतर सिंह पाल,शिवम बघेल,राजू उर्फ राजीव कुमार,सनी पाल,संतोष पाल,सत्य प्रकाश पाल,सतीश पाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: Soron Live 24

