रिश्तेदारी से लौटते समय रास्ते से लापता हुआ किशोर

रिश्तेदारी से लौटते समय रास्ते से लापता हुआ किशोर, अपहरण की आशंका

बुआ के यहां से वापस अपने घर आते वक्त रास्ते से गायब हुआ किशोर

मोहनपुरा (कासगंज)
ग्रीष्मावकाश में रिश्तेदारी में घूमने गया किशोर अपने घर लौटते वक्त रास्ते से लापता हो गया। परिजनों के माथे पर किसी संभावित अनहोनी अथवा अपहरण की आशंका को लेकर गहरी चिंता की लकीरें हैं। कस्बा मोहनपुरा के रामपुर गांव निवासी सत्यप्रकाश का 16 वर्षीय पुत्र प्रिंस शनिवार की सांय करीब 5.30 बजे जनपद बदायूं के कछला स्थित अपनी बुआ के घर से वापस अपने घर लौटने के लिए रोडवेज बस में बैठा था। कासगंज रोडवेज बस स्टैंड पर आगे की यात्रा के लिए किसी अज्ञात वाहन में सवार हुआ था। रात्रि करीब 07.25 बजे उसकी पिता सत्यप्रकाश से अंतिम बार फोन पर बात हुई तो बताया कि वह अथैया चौराहे पर है, दस मिनट में घर पहुंचेगा। उसके बाद घर वालों का प्रिंस से कोई संपर्क नहीं हुआ और मोबाइल अभी तक बंद आ रहा है। काफी देर इंतेज़ार करने के उपरांत परिजनों ने आशंका के मद्देनजर कासगंज, अलीगढ़ एवं अन्य जगह तलाश की किंतु किशोर का कहीं अता पता नहीं चल सका। रविवार को पिता सत्यप्रकाश ने मोहनपुरा चौकी एवं कोतवाली कासगंज में गुमशुदगी दर्ज एवं किशोर की लोकेशन पता करने हेतु प्रार्थना पत्र दिया है।
——————————–
कासगंज बस स्टैंड पर नहीं मिली कल की फुटेज

परेशान एवं हताश परिजन सीसीटीवी फुटेज देखने के लिए जब रोडवेज बस स्टैंड कासगंज पहुंचे तो कल का डेटा नहीं मिल सका। किशोर के परिजन सत्यप्रकाश एवं दिनेश फुटेज नहीं मिलने पर दुखी मन से निराश होकर वापस लौट आए। इससे प्रतीत होता है कि भविष्य में किसी संभावित घटना के घटित होने पर सीसीटीवी फुटेज के अभाव में पुख्ता सबूत हासिल नहीं हो सकेंगे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *