सोरों में ग्रामीणों से नाराज युवक चढ़ा पेड़ पर पांच घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

ग्रामीणों से नाराज युवक चढ़ा पेड़ पर पांच घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

पीपल के पेड़ पर चढ़ा युवक

 

 

मीडिया के पहुंचने पर मीडिया की मदद से युवक को पुलिस ने पेड़ से उतारा

कासगंज ब्यूरो।

कासगंज जनपद के सोरों ग्राम आनंदी पुर खलील पुर में ग्रामीणों से नाराज युवक चढ़ा पीपल के पेड़ पांच घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद मीडिया की मदद से पुलिस ने युवक को उतारा नीचे । सोरों के ग्राम खलील पुर थाना क्षेत्र सोरों निवासी दुर्जन सिंह पुत्र तुलाई शनिवार सुबह 6 बजे गांव में प्राथमिक विद्यालय के पीछे पीपल के पेड़ पर चढ़ गया लोगो के समझाने पर भी नीचे नहीं उतरा तब मौके पर सोरों कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र मय पुलिस फॉर्स के अलावा अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती भी पहुंचे युवक को बहुत समझाया लेकिन युवक ने पुलिस की बात नहीं मानी  लेकिन युवक पेड़ से नीचे नहीं उतरा मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी एवं सोरों नगर पालिका की क्रेन तैनात रही लेकिन युवक ने अपनी मांगों को लेकर गले में रस्सी का फंदा लगाकर लगभग पांच घंटे तक हाइवोल्टेज ड्रामा करता रहा मौके पर लगभग 11 बजे मीडिया पहुंची ऊपर माइक पहुंचाया तब ऊपर चढ़ कर पुलिस कर्मियों ओर ग्रामीणों ने नीचे उतारा युवक को सोरों थाने ले गई ।

युवक ने ग्रामीणों पर लगाया आरोप की गांव में बाबा की मढ़ी पर मेरे बड़े भाई ने कमरा बनाया था मेरे भाई मर गए अब मुझे उस मढ़ी कमरे से गांव बालों ने निकाल दिया एक बाबा को ठहरा दिया है मुझे न्याय चाहिए जबतक न्याय नहीं मिलेगा मै नीचे नहीं उतरूंगा।।

कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया युवक सुबह 6 बजे गांव के पीपल के पेड़ पर चढ़ गया अपनी मांगों को लेकर मीडिया को बुलाने की मांग करने लगा मौके पर पहुंचे मीडिया कर्मियों का धन्यवाद जिससे युवक को नीचे उतारने में मदद मिली हम मीडिया कर्मियों का धन्यवाद करते हैं युवक को अभी सोरों थाने ले आए हैं युवक विधिक कार्यवाही की जाएगी ।।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *