निर्जला एकादशी पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई सोरों पंचकोशी परिक्रमा

शूकर क्षेत्र सोरों जी की निर्जला एकादशी पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पंचकोशी परिक्रमा

कासगंज यूपी:शूकर क्षेत्र धाम, सोरों जी पंचकोशीय परिक्रमा हर की पौड़ी श्री गंगा जी मैं श्रद्धालुओं द्वारा स्नान करने के उपरांत भगवान वराह मंदिर से भगवान वराह का पूजन अर्चन करने के बाद आज दिनांक 6 जून 2025 दिन शुक्रवार निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर प्रातः 7:00 बजे शूकर क्षेत्र पंचकोसी परिक्रमा समाज सेवा समिति आदितीर्थ शूकरक्षेत्र धाम, सोरों जी संयोजक, ब्राह्मण कल्याण सभा संस्थापक / अध्यक्ष शरद कुमार पांडे के तत्वाधान में प्रारंभ हुई परिक्रमा प्रारंभ होकर श्री गंगा जी की परिक्रमा करते हुए सूर्यकुंड, दूधेश्वर, साध्वी रत्नावली समाधि स्थल होते हुए बटुक भैरव मंदिर जयदेवी पीठ होते हुए ग्राम देवी मंदिर गोस्वामी तुलसीदास जन्म स्थान मंदिर होते हुए 84 घंटे वाली मां पर प्रस्थान किया उसके बाद शेडू नगरा होते हुए बाक्षरू महाराज से सीता जी की रसोई पर राम दर्शन महेरे नीरज पूरन श्रीवास्तव मुस्कान ओमप्रकाश मौर्य आकाश महेरे सहित उनके साथियों ने हाथ के पंखे सहित खरबूजे एवं आम की प्रसादी बाटी वहां से होते हुए भक्तों द्वारा ममता देवी भवन प्रेम जी की बगीची पर गंगा वराह महासभा अध्यक्ष सुनील तिवारी एवं उनके अन्य सदस्यों द्वारा श्रद्धालुओं को जलपान की व्यवस्था कराकर लस्सी एवं केले का प्रसादी वितरित की | वहां से सिंगल वाले महाराज पर विश्राम रहा महाराज पर अशोक धमनावत अवधेश दीक्षित एवं श्रद्धालुओं द्वारा फलाहार एवं लस्सी की व्यवस्था सभी श्रद्धालुओं को कराई गई उसके बाद करुआ देव महाराज होते हुए बनखंडेश्वर महादेव पर ब्राह्मण कल्याण सभा कोषाध्यक्ष आशीष भारद्वाज सूकर क्षेत्र पंचकोशीय परिक्रमा समाज सेवा समिति के सहसंयोजक शैलेश यादव द्वारा प्रसादी वितरण किया गया वहां से परिक्रमा कपिल मुनि आश्रम ,भागीरथ गुफा होते हुए चैतन्य महाप्रभु जी की बैठक के बाद अगला पढ़ाव काला गोरा भैरव बाबा मंदिर पर रहा वहां से पंचकोशीय परिक्रमा भगवान वराह मंदिर पर पूर्ण हुई |शूकर क्षेत्र पंचकोसी परिक्रमा समाज सेवा समिति संयोजक एवं ब्राह्मण कल्याण सभा संस्थापक अध्यक्ष शरद कुमार पांडे ने कहा – पंचकोशीय परिक्रमा में श्रद्धालु ॐ जय गंगे, ॐ जय वराह का जाप कर झूम रहे थे यह परिक्रमा प्रत्येक एकादशी को आयोजित की जाती है, जिसमें श्रद्धालु भगवान विष्णु भगवान वाराह की कृपा और मोक्ष प्राप्ति के लिए पवित्र हर की पौड़ी श्री गंगा जी स्नान कर भगवान वराह का पूजन अर्चन करने के उपरांत श्री गंगा जी की परिक्रमा करते हुए सोरों शूकर क्षेत्र की पंचकोशीय परिक्रमा करते हैं | यह परिक्रमा भगवान विष्णु भगवान वाराह की परिक्रमा के रूप में जानी जाती है
सूकर क्षेत्र पंचकोशीय परिक्रमा समाज सेवा समिति संयोजक शरद कुमार पांडे ने बताया – सनातन धर्म में एकादशी बेहद पुण्यदायी मानी जाती है। धार्मिक ग्रंथों में इस दिन व्रत, स्नान दान और उपवास का विशेष महत्व माना गया है। यह शुभ दिन भगवान विष्णु की उपासना और भक्ति के लिए सर्वश्रेष्ठ होता है। हर एकादशी का अपना अलग महत्व और फल होता है। इन्हीं में से एक महत्वपूर्ण एकादशी है निर्जला एकादशी निर्जला एकादशी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शरद कुमार पांडे ने बताया मान्यता है कि निर्जला एकादशी का व्रत रखने से साल की सभी 24 एकादशियों का फल प्राप्त होता है। ऐसा कहा जाता है कि इस व्रत के करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं, वो बैकुंठ धाम को जाता है। सूर्योदय से सूर्यास्त तक बिना जल के व्रत करने से वर्ष भर की सभी एकादशियों का फल प्राप्त होता है।
पंचकोशीय परिक्रमा में राजस्थान यूपी फर्रुखाबाद लखीमपुर खीरी ग्रेटर नोएडा आगरा बरेली टूंडला बदायूं उझानी दातागंज कछला बेरा नगरा कासगंज प्रहलादपुर नगला खांजी सहावर पटकियां तकुआवर सहित आसपास के ग्रामीणों से हजारों की संख्या में बुजुर्गों बच्चों सहित माताएं बहनों ने परिक्रमा में पुण्य लाभ अर्जित किया मुख्य रूप से अशोक कुमार पांडे प्रवीण कुमार द्विवेदी शशांक दीक्षित गिरजा शंकर पाठक, डॉ विजय शुक्ला,आदित्य प्रताप सिंह उपेंद्र उपाध्याय ,योगेश उपाध्याय, शिवानंद उपाध्याय, विनोद दीक्षित, लाखन सिंह, मुनेंद्र बघेल, श्याम किशोर वर्मा, प्रदीप उपाध्याय, शशांक पाठक, राम भजन तिवारी, केतकी देवी, नीरज पचौरी, शैलेश यादव, आशीष भारद्वाज, अजय तिवारी, गीतम सिंह, बदन सिंह, हरदयाल राजपूत, राधा कृष्ण विजय गोविंद गोपाल तिवारी सहित हजारों श्रद्धालु परिक्रमा में उपस्थित रहे

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *