गंगा दशहरा पर्व: कासगंज एसपी अंकिता शर्मा ने कादरगंज घाटों का किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश

 

कासगंज :गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कासगंज अंकिता शर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा कादरगंज गंगा घाट थानाक्षेत्र सिकन्दरपुर वैश्य पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं घाट की व्यवस्थाओं को देखा गया गहरे जल में जनता के लोगों को न जाने हेतु लाउड हेलर आदि से बार-बार एनाउन्समेन्ट करने एवं सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखे जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया है एवं एक व्यक्ति सुदेश पुत्र किताब सिंह नि0 ग्राम धनसिंहपुर थाना सिढ़पुरा जनपद कासगंज जो गंगा नहाने आये थे के डूब जाने की सूचना पर मौजूद स्थानीय गोताखोरों एवं पीएसी के गोताखोरों की मदद से तलाश कराई जा रही है ।

इस दौरान उपजिला मजिस्ट्रेट पटियाली व क्षेत्राधिकारी पटियाली एवं थाना प्रभारी मय पुलिस बल के मौजूद रहे

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *