
कासगंज: जिला कांग्रेस कमेटी कैम्प पर बैठक मे नवनियुक्त जिला कांग्रेस सेवादल व शहर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष का स्वागत किया गया।
संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की संस्तुति पर जिला फ्रंटल कॉर्डिनेटर अजय शर्मा एवं शहर कांग्रेस की फ्रंटल कोऑर्डीनेटर ममता राजपूत द्वारा अमरदीन अंसारी को जिला सेवादल का एवं हरिहर प्रताप सिंह को शहर सेवादल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया कार्यकर्ताओ ने दोनों नवनुयुक्त अध्यक्ष का माला पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा कि इन दोनों फ्रंटल के अध्यक्ष की नियुक्ति से कांग्रेस में और अधिक मजबूती आएगी सेवादल कांग्रेस की सबसे महत्वपूर्ण शाखा है इस अवसर पर सेवादल के जोनल महासचिव दीप कुमार पांडेय जीशान अंसारी मोहम्मद दानिश गामा भाई अकरम अफ़नान सुभान अरशा नारायण शाहिद रईस अहमद गुड्डू आसिफ मुवीन आदि लोग उपस्थित थे।
Author: Soron Live 24

